मिडिल ईस्ट में बिगड़ती स्थिति के बीच, भारत सरकार ने बुधवार (25 मार्च 2026) को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी सहित कई बड़े नेता और अधिकारी शामिल हुए।
सरकार ने बैठक में स्पष्ट किया कि देश में ऊर्जा की कोई कमी नहीं है। घरेलू LPG उत्पादन में 60% की वृद्धि हुई है और सभी संबंधित पक्षों से लगातार संपर्क बनाए रखा जा रहा है।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताया कि ईरान संघर्ष के कारण होर्मुज स्ट्रेट में फंसे जहाजों में से चार सुरक्षित पहुँच चुके हैं और अन्य जहाज भी रास्ते में हैं। खाड़ी देशों में फंसे भारतीय नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास लगातार सक्रिय है और अब तक लगभग 4.25 लाख भारतीयों को सुरक्षित वापस लाया गया है।
#WATCH | Delhi: On the all-party meeting, Union Parliamentary Affairs Minister Kiren Rijiju says, "… Everyone attended and participated well. All party leaders shared information and expressed their concerns on behalf of their respective parties. Opposition members asked many… pic.twitter.com/QANtEgoTJJ
— ANI (@ANI) March 25, 2026
विपक्ष के नेताओं ने भी बैठक में हिस्सा लिया, जिसमें बीजेडी, जेडीयू, कांग्रेस, सपा, CPM, और AIMIM के सांसद शामिल थे। हालांकि, राहुल गांधी और TMC की प्रतिनिधि ममता बनर्जी शामिल नहीं हुईं।
बैठक में पाकिस्तान की भूमिका को लेकर सवाल उठाए गए, जिस पर सरकार ने स्पष्ट किया कि यह कोई नई बात नहीं है। जयशंकर ने कहा कि भारत पाकिस्तान की तरह ‘दलाल देश’ नहीं बन सकता।
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने बताया कि सभी दलों के नेताओं ने अपनी चिंताएँ साझा कीं और सरकार ने सभी सवालों का विस्तार से जवाब दिया। अंत में, विपक्ष ने सरकार के कदमों का समर्थन करने का भरोसा दिया।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel