बेंगलुरु से वाराणसी आ रही IndiGo की फ्लाइट में एक यात्री द्वारा इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश से अफरा-तफरी मच गई। घटना शनिवार (29 मार्च 2026) रात की है, जब विमान लैंडिंग के लिए तैयार था।
क्या हुआ फ्लाइट में?
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोहम्मद अदनान नाम का यात्री अचानक अपनी सीट से उठा और इमरजेंसी एग्जिट गेट खोलने की कोशिश करने लगा। क्रू मेंबर्स ने तुरंत स्थिति को संभालते हुए उसे रोका और समझाने की कोशिश की।
जब यात्रियों ने उससे इस हरकत की वजह पूछी, तो उसने कथित तौर पर कहा कि उसे “ऐसा करने के लिए कहा गया था”।
"भूत ने कहा कि इमरजेंसी गेट खोल दो"
इंडिगो की एक फ्लाइट बेंगलुरु से वाराणसी आ रही थी.
फ्लाइट लैंड करने को तैयार थी, तभी मोहम्मद अदनान सीट से उठा और इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश करने लगा.
केबिन क्रू ने अदनान को ऐसा करने से रोक लिया. इसके बाद पायलट ने फ्लाइट को कुछ वक्त तक हवा…
— Ranvijay Singh (@ranvijaylive) March 30, 2026
पायलट ने रोकी लैंडिंग
घटना की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने विमान की लैंडिंग को कुछ समय के लिए टाल दिया और विमान को हवा में ही रोके रखा। स्थिति नियंत्रण में आने के बाद ही विमान को सुरक्षित तरीके से वाराणसी एयरपोर्ट पर उतारा गया।
बताया जा रहा है कि फ्लाइट रात करीब 10:12 बजे लैंड करने वाली थी और विमान में लगभग 100 यात्री सवार थे, जो इस घटना से काफी घबरा गए।
लैंडिंग के बाद कार्रवाई
घटना की सूचना पहले ही एयरपोर्ट प्रशासन को दे दी गई थी। लैंडिंग के बाद CISF ने यात्री को हिरासत में ले लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने असामान्य कारण बताए। फिलहाल उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel