हैदराबाद के बंजारा हिल्स इलाके में पुलिस और टास्क फोर्स ने एक बड़े गैस सिलेंडर कालाबाजारी गिरोह का पर्दाफाश किया है। छापेमारी के दौरान मुख्य आरोपी मोहम्मद आमिर समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
कब्रिस्तान में छिपाए जाते थे सिलेंडर
पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह कब्रिस्तान के अंदर सिलेंडरों को छिपाकर उनकी अवैध बिक्री करता था। मौके से करीब 21.88 लाख रुपये मूल्य के 414 भरे और खाली LPG सिलेंडर (5 किलो से 47 किलो तक) और परिवहन वाहन जब्त किए गए।

लाइसेंस के बावजूद नियमों का उल्लंघन
मुख्य आरोपी मोहम्मद आमिर शमशाबाद में ‘मेट्रो गैस एजेंसी’ चलाता था और उसके पास वैध लाइसेंस भी था। इसके बावजूद वह नियमों की अनदेखी करते हुए सिलेंडरों को अवैध रूप से स्टोर करता था।
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने कब्रिस्तान के पास स्थित एक मंदिर के केयरटेकर राम सिंह को ₹5000 प्रतिमाह देकर स्टोरेज की जगह ली थी।
फर्जी दस्तावेज़ों से होता था खेल
गिरोह हॉस्टल और अनाथालय के नाम पर फर्जी डिमांड लेटर बनवाकर थोक में LPG सिलेंडर हासिल करता था। इसके बाद इन्हें ऊंचे दामों पर होटल और रेस्टोरेंट्स को बेचा जाता था।
जानकारी के अनुसार, ₹2,000 का 19 किलो का सिलेंडर ₹6,000 में और ₹500 का 5 किलो का सिलेंडर ₹2,000 तक में बेचा जा रहा था।
पुलिस की कार्रवाई जारी
पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। यह मामला शहर में LPG वितरण प्रणाली में बड़े स्तर पर हो रही गड़बड़ी को उजागर करता है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel