रॉयटर्स के अनुसार, European Union / कॉपरनिकस सेंटिनल-2 की सैटेलाइट तस्वीरों में गुरुवार को ईरान के Kishm Port से धुआँ उठता हुआ दिखाई दिया। रॉयटर्स ने बंदरगाह के लेआउट की तुलना पुराने फाइलों और सैटेलाइट तस्वीरों से की और हमले की पुष्टि की।
केशम फ़्री ज़ोन के अधिकारियों ने बताया कि बहमन कमर्शियल बंदरगाह और दोहा मछली पकड़ने वाले घाट के कुछ हिस्सों को 1 अप्रैल शाम से 2 अप्रैल दोपहर तक हुए अमेरिकी-इजरायली हमलों में नुकसान पहुँचा। ईरानी मीडिया की मेहर न्यूज़ एजेंसी ने बताया कि इस हमले में किसी के हताहत होने की कोई ख़बर नहीं है।
#WATCH | Reuters says, "Satellite imaging from the European Union/Copernicus Sentinel-2 showed smoke rising from the port in Qeshm, Iran on Thursday. Reuters was able to verify the location by the port layout that matched the file and satellite imagery of the area. The date was… pic.twitter.com/Rj0VnugfkV
— ANI (@ANI) April 3, 2026
केशम फ़्री ज़ोन के उप-प्रमुख, Mansour Azimzadeh Ardebili ने कहा कि बहमन बंदरगाह पूरी तरह से एक कमर्शियल बंदरगाह है, और उस पर हमला करना अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel