मुंबई के Curry Road इलाके में स्थित अविघ्न पार्क जैन मंदिर में 30 मार्च को हुई करीब 1.75 करोड़ रुपये की चोरी को पुलिस ने सिर्फ 48 घंटे में सुलझा लिया। कालाचौकी पुलिस ने इस मामले में आरोपी Jitendra aka Bunty को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी जितेंद्र ने सुबह-सुबह चुपचाप मंदिर में घुसकर भगवान की मूर्तियों पर चढ़े सोने के आभूषण और हीरे जड़ा टीका चोरी किया और फरार हो गया।
पुलिस ने कैसे पकड़ा आरोपी
- 200-300 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी की मूवमेंट पता चली।
- एक होटल में किए गए ऑनलाइन पेमेंट से उसका मोबाइल नंबर मिला।
- कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और तकनीकी जांच से आरोपी की लोकेशन मध्य प्रदेश पाई गई।
- आरोपी नेपाल भागने की तैयारी में था और रिश्तेदार के घर की छत पर छिपा हुआ था।
पुलिस ने इलाके को घेरकर आरोपी को गिरफ्तार किया। तलाशी में चोरी का पूरा माल, हीरे जड़ा टीका और वारदात के समय पहने गए कपड़े बरामद किए गए।
आरोपी का पिछला आपराधिक रिकॉर्ड
जितेंद्र मध्य प्रदेश के भिंड जिले का रहने वाला है और चंबल इलाके का शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट के 18 से ज्यादा केस दर्ज हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel