छत्तीसगढ़ के सिंगीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार को हुए भीषण बॉयलर ट्यूब ब्लास्ट ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 22 से अधिक मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों का इलाज रायगढ़ के अस्पताल में जारी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, प्लांट की बॉयलर ट्यूब में अचानक जोरदार धमाका हुआ, जिसकी चपेट में कई मजदूर आ गए। धमाका इतना भीषण था कि कई मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ ने अस्पताल पहुंचने के दौरान दम तोड़ दिया।
Deeply saddened by the tragic accident at the Singhitarai plant in Chhattisgarh.
Everyone affected is my family. Your tears are mine. Your pain is mine.
Our full support, in every way, is with you.
A full investigation is underway. All due processes will be followed. No…
— Anil Agarwal (@AnilAgarwal_Ved) April 14, 2026
इस हादसे के बाद वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर भावुक संदेश साझा करते हुए कहा कि हादसे से प्रभावित हर व्यक्ति उनके परिवार का हिस्सा है।
अनिल अग्रवाल ने लिखा, “आपका दर्द मेरा है, आपके आंसू मेरे हैं। वेदांता समूह इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है और हर संभव सहायता प्रदान करेगा।”
उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि हादसे की पूरी जांच कराई जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही हुई है तो उसे सामने लाया जाएगा। कंपनी ने आंतरिक जांच (Internal Investigation) शुरू कर दी है और कहा है कि सच्चाई सामने लाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel