दिल्ली के रोहिणी इलाके में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां करीब आधा दर्जन झुग्गियों में भीषण आग लग गई। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों—पति, पत्नी और उनकी 2 साल की मासूम बच्ची—की दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, यह आग एक 400 गज के प्लॉट में लगी, जहां प्लास्टिक और कबाड़ का सामान रखा हुआ था। इसी प्लॉट के पास बनी झुग्गियां आग की चपेट में आ गईं और कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया।
आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत और बचाव कार्य में दमकल सेवा के साथ-साथ दिल्ली पुलिस, CATS (केंद्रीकृत दुर्घटना एवं ट्रॉमा सेवा) और बिजली विभाग के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।
दमकल विभाग के अधिकारी अजय शर्मा के अनुसार, आग रात करीब 1:25 बजे लगी थी और पूरी तरह से नियंत्रण में आ चुकी है। हादसे में तीनों शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel