महाराष्ट्र के नासिक स्थित TCS कैंपस में कथित धर्मांतरण से जुड़े मामले में अब एक नया अंतरराष्ट्रीय एंगल सामने आया है। जांच कर रही SIT को शक है कि यह मामला सिर्फ ब्रेनवॉश या धर्मांतरण तक सीमित नहीं था, बल्कि इसके पीछे एक संगठित नेटवर्क के जरिए विदेश भेजने की साजिश भी हो सकती है।
सूत्रों के अनुसार, डिजिटल साक्ष्यों और व्हाट्सएप चैट्स की जांच में कुछ संदिग्ध विदेशी कनेक्शन सामने आए हैं, जिनमें मलेशिया लिंक की भी आशंका जताई जा रही है। जांच एजेंसियों को शक है कि आरोपितों का उद्देश्य कुछ कर्मचारियों के पासपोर्ट बनवाकर उन्हें विदेश भेजने की योजना से भी जुड़ा हो सकता है।
पुलिस का दावा है कि इस पूरे नेटवर्क में एक व्यक्ति “इमरान” नाम से वीडियो कॉल के जरिए निर्देश देता था, जबकि HR से जुड़ी एक महिला कर्मचारी पर भर्ती प्रक्रिया में भूमिका निभाने के आरोप हैं। हालांकि, इन सभी आरोपों की अभी आधिकारिक जांच जारी है और किसी भी निष्कर्ष की पुष्टि नहीं हुई है।
इस मामले में अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और कुल 9 FIR दर्ज की गई हैं। पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए वित्तीय लेन-देन और अंतरराष्ट्रीय कनेक्शनों की भी पड़ताल शुरू कर दी है।
कंपनी की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि सभी शिकायतों को गंभीरता से लिया गया है और आरोपित कर्मचारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel