Gurugram के शिकोहपुर लैंड स्कैम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने कांग्रेस नेता Robert Vadra को समन जारी करते हुए 16 मई को अदालत में पेश होने का आदेश दिया है। इस मामले में कुल 9 आरोपियों को समन भेजा गया है।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सभी आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल सुनवाई का दायरा सीमित है और मुख्य रूप से क्षेत्राधिकार से जुड़े मुद्दों पर विचार किया जा रहा है। अन्य आरोपों पर सुनवाई आरोप तय होने के बाद की जाएगी।
यह मामला 2008 में गुरुग्राम के शिकोहपुर गांव में हुई जमीन खरीद से जुड़ा है। आरोप है कि Sky Light Hospitality ने ओंकारेश्वर प्रॉपर्टीज से 3.5 एकड़ जमीन 7.5 करोड़ रुपये में खरीदी थी, जिसमें कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया।
ED के अनुसार, उस समय हरियाणा की तत्कालीन सरकार ने इस जमीन पर कमर्शियल लाइसेंस जारी किया, जिससे जमीन की कीमतों में भारी वृद्धि हुई। बाद में यह जमीन डीएलएफ को लगभग 58 करोड़ रुपये में बेची गई।
जांच एजेंसी का आरोप है कि इस पूरे लेनदेन में अवैध तरीके से भारी मुनाफा कमाया गया। मामले की आगे की सुनवाई अदालत में जारी रहेगी।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel