आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में गुरुवार (16 अप्रैल 2026) तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। यह हादसा मंत्रालयम मंडल के चिलकलदोना के पास हुआ, जहां श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो वाहन एक रेडी-मिक्स (सीमेंट मिक्सर) लॉरी से टकरा गई।
जानकारी के अनुसार, बोलेरो में सवार सभी यात्री कर्नाटक से तीर्थ यात्रा पर निकले थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही 8 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है।
स्थानीय प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel