मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के पिपरई थाना क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों — अल्तमश खान, आहत शेख और अरहान अली — के खिलाफ FIR दर्ज की है।
17 वर्षीय हिंदू किशोरी के अनुसार, अल्तमश खान ने दोस्ती के बहाने उसे फंसाया। 5 अप्रैल 2026 को उसे बहला-फुसलाकर भोपाल ले गया, जहां उसका कथित तौर पर धर्मांतरण कराया गया और जबरन निकाह कर लिया गया। इसके बाद 10 दिनों तक लगातार शारीरिक शोषण (रेप) किया गया। पीड़िता को बुर्का पहनने और पहचान बदलने के लिए मजबूर किया गया।जांच में सामने आया कि आरोपी की दो सहेलियों (जिनका पहले 2025 में धर्मांतरण हो चुका था) के जरिए यह जाल फैलाया गया था।
इन सहेलियों का भी आरोपियों से निकाह कराया गया था। पुलिस को संगठित नेटवर्क का संदेह है।जब पीड़िता बुर्के में घर पहुंची तो परिवार को पूरा मामला पता चला। पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में पिपरई पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है। तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं और दबिश जारी है।
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। आगे की जांच चल रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel