राज्यसभा में हरिवंश नारायण सिंह को लगातार तीसरी बार निर्विरोध उपसभापति चुना गया है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए उनके नेतृत्व और अनुभव की सराहना की।
पीएम मोदी ने कहा कि हरिवंश नारायण सिंह का लगातार तीसरी बार उपसभापति चुना जाना इस बात का प्रमाण है कि सदन को उन पर गहरा विश्वास है। उन्होंने कहा कि पिछले कार्यकाल में उनके अनुभव से राज्यसभा को काफी लाभ मिला है और उन्होंने सदन को प्रभावी ढंग से संचालित किया है।
#WATCH | Speaking in the Rajya Sabha on Harivansh Narayan Singh elected unopposed as the Dy Chairman of the Rajya Sabha, PM Narendra Modi says, "Being elected as Deputy Chairman for the third consecutive term is a testament to the deep trust this House has in you, the benefits… pic.twitter.com/GjLNAabwHS
— ANI (@ANI) April 17, 2026
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि हरिवंश नारायण सिंह ने सदन को साथ लेकर चलने की परंपरा को मजबूत किया है। उनके नेतृत्व में राज्यसभा की कार्यवाही और अधिक प्रभावशाली बनी है।
पीएम मोदी ने विश्वास जताया कि उपसभापति के रूप में हरिवंश नारायण सिंह का नया कार्यकाल भी संतुलन, समर्पण और निष्पक्षता के साथ आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग से सदन की गरिमा और ऊंचाइयों तक पहुंचेगी।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel