महाराष्ट्र के मुंब्रा में AIMIM की कॉर्पोरेटर Sehar Shaikh और उनके पिता Yunus Shaikh पर फर्जी कास्ट सर्टिफिकेट के जरिए चुनाव लड़ने का गंभीर आरोप लगा है। मामले के सामने आने के बाद दोनों फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं और पुलिस के संपर्क से बाहर हैं।
क्या है पूरा मामला?
जांच में सामने आया है कि Yunus Shaikh मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के निवासी हैं, लेकिन उन्होंने महाराष्ट्र से कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों के जरिए कास्ट सर्टिफिकेट हासिल किया।
आरोप है कि इस प्रक्रिया में कई सरकारी एजेंसियों को गुमराह किया गया और उसी सर्टिफिकेट के आधार पर Sehar Shaikh ने चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।
FIR दर्ज करने की तैयारी
तहसीलदार Umesh Patil ने जांच के बाद दोनों के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। प्रशासनिक कार्रवाई के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी जल्द शुरू होने की संभावना है।
फरारी पर उठ रहे सवाल
मामले के उजागर होने के बाद से Sehar Shaikh और उनके पिता कथित रूप से गायब हैं, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। यह आशंका जताई जा रही है कि वे कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए छिप रहे हैं।
अब क्या हो सकता है?
- कॉर्पोरेटर पद रद्द किया जा सकता है
- फर्जी दस्तावेज बनाने और सरकारी रिकॉर्ड में हेरफेर के आरोप में जेल हो सकती है
बताया जा रहा है कि यह मामला NCP (अजीत पवार गुट) की उम्मीदवार Farah Siddiqui की शिकायत के बाद सामने आया।
फिलहाल पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं और आगे की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel