गाजियाबाद में चार साल की भांजी से रेप और हत्या के आरोपी मोहम्मद जसीम को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। आरोपी पर ₹50,000 का इनाम घोषित था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।
पुलिस के अनुसार, रविवार (19 अप्रैल 2026) रात को टीला मोड़ थाना क्षेत्र में जसीम के देखे जाने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की।
20 मिनट चली मुठभेड़
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जसीम अपने दो साथियों के साथ बाइक पर पहुंचा था। पुलिस ने उसे रुकने और सरेंडर करने को कहा, लेकिन आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी।
थाना टीला मोड क्षेत्रांतर्गत 04 वर्षीय मासूम बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म ओर हत्या करने के आरोपी व 50 हजार का ईनामी जसीम उर्फ छोटू स्वाट टीम अपराध शाखा के साथ हुई मुठभेड़ मे ढेर।@Uppolice pic.twitter.com/6ZHvABl2MM
— POLICE COMMISSIONERATE GHAZIABAD (@ghaziabadpolice) April 19, 2026
जवाबी कार्रवाई में चली गोली जसीम के सीने में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ करीब 20 मिनट तक चली और इस दौरान बदमाशों ने लगभग 15 राउंड फायरिंग की।
पुलिसकर्मी घायल, एक की जान बची
इस एनकाउंटर में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, एक सिपाही की जान बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से बच गई।
#WATCH | Ghaziabad, Uttar Pradesh: Rape and murder accused killed in police encounter
Dhawal Jaiswal, DCP Trans Hindon, says, "On the 11th, a case of rape and murder of a girl came to light in the Tila Mod area of Ghaziabad. Police immediately registered a case under the… pic.twitter.com/03xo61BXj0
— ANI (@ANI) April 20, 2026
साथियों की तलाश जारी
घटना के बाद जसीम के दोनों साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रही है।
मौके से अवैध हथियार, कारतूस और खोखे बरामद किए गए हैं। साथ ही आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel