आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के मंगलगिरी में एक 13 साल की नाबालिग लड़की के साथ अमानवीय वारदात सामने आई है। चार लोगों ने मिलकर लड़की का कई बार गैंगरेप किया। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि चार में से दो आरोपित पिता और पुत्र हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये वारदात गुरुवार (18 दिसंबर 2025) की रात करीब 10 बजे की है। लड़की अपनी सहेलियों के साथ थी। तभी तीन आरोपित शेख खादर बाशा (50), शेख सलीम (42) और शेख रब्बानी (39) वहाँ छिपे हुए थे। उन्होंने लड़की को बहला-फुसलाकर ऑटो में बैठाया और मंगलगिरी बाईपास के पास सुनसान इलाके में ले गए। वहाँ तीनों ने बारी-बारी से लड़की के साथ रेप किया।
इसके बाद सलीम लड़की को मंगलगिरी की लक्ष्मीनरसिंहास्वामी कॉलोनी ले गया और वहाँ फिर रेप किया। बाद में खादर बाशा और उसका बेटा कमाल साहेब (25) लड़की को ताडेपल्ली के केएल राव कॉलोनी ले गए और दोनों ने भी उसके साथ रेप किया। इस तरह लड़की के साथ एक ही रात में कई जगहों पर वारदात हुई।
एक 13 वर्षीय लड़की का चार पुरुषों द्वारा सामूहिक बलात्कार किया गया, जिनमें पिता-पुत्र भी शामिल हैं।
मंगलगिरि पुलिस ने आरोपी शेख कादिर बाशा (50), शेख सलीम (42), शेख रब्बानी (39), शेख कमाल साहेब (25) को गिरफ्तार किया है और POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।#Mangalagiri… pic.twitter.com/j2WhDNqAHn
— One India News (@oneindianewscom) December 23, 2025
रब्बानी लड़की को शुक्रवार (19 दिसंबर 2025) को ऑटो में वापस ले जा रहा था तभी लड़की चिल्लाई। स्थानीय लोगों ने ऑटो रोका और लड़की को छुड़ा लिया। घर पहुँचकर लड़की ने अपनी माँ को सारी आपबीती सुनाई। माँ ने तुरंत मंगलगिरी टाउन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।
नॉर्थ सब-डिवीजन डीएसपी सीएच मुरलीकृष्ण ने मीडिया को बताया कि पीड़िता अपनी सहेलियों के साथ रात करीब 10 बजे थी। तभी छिपे हुए तीन आरोपित उसे बहला-फुसलाकर ऑटो में ले गए। इसके बाद शेख खादर बाशा, शेख सलीम और शेख रब्बानी ने मंगलगिरी बाईपास के सुनसान इलाके में रेप किया। फिर सलीम ने लक्ष्मीनरसिंहास्वामी कॉलोनी में और खादर बाशा व उसके बेटे कमाल साहेब ने ताडेपल्ली में रेप किया। डीएसपी ने कहा कि पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
पुलिस ने सीआई के. वीरास्वामी के नेतृत्व में रविवार (21 दिसंबर 2025) दोपहर मंगलगिरी डॉन बॉस्को इलाके से चारों आरोपितों को गिरफ्तार किया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण एम्स में कराया गया। रविवार (21 दिसंबर 2025) शाम आरोपितों को कोर्ट में पेश किया गया और पुलिस स्टेशन से पैदल ही ले जाया गया।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel