आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में तेज रफ्तार की वजह से एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें मां-बेटे की मौत हो गई। यह भीषण दुर्घटना चिलाकापलेम के पास अरिनम अक्कीवलसा के बिजी NH-16, कोलकाता-चेन्नई हाईवे पर हुई।
हादसे के CCTV फुटेज ने घटना की भयावहता को कैद कर लिया है। फुटेज में देखा जा सकता है कि कैसे बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक को खड़े ट्रक का पता ही नहीं चला। बाइक ट्रक से टकराई, और माँ-बेटा सड़क पर जा गिरे।
मृतकों की पहचान विशाखापत्तनम के रहने वाले 32 वर्षीय नरेंद्र कुमार और उनकी 59 वर्षीय मां नागमणि के रूप में की गई है। पुलिस के मुताबिक, बाइक बहुत तेज गति से चल रही थी और चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे यह भीषण हादसा हुआ।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच से साफ हुआ कि बाइक की तेज रफ्तार इस हादसे की मुख्य वजह थी।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel