असम विधानसभा चुनाव से ठीक चार दिन पहले सियासत तेज हो गई, जब कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुयान शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए। कांग्रेस ने दावा किया कि उनके पास तीन विदेशी पासपोर्ट हैं—UAE, एंटीगुआ एंड बारबुडा और मिस्र के—साथ ही दुबई में संपत्ति और अमेरिका में कंपनी होने का भी आरोप लगाया गया।
पवन खेड़ा के आरोप क्या थे?
पवन खेड़ाने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि रिंकी शर्मा के पास एक साथ तीन “एक्टिव” पासपोर्ट हैं। उन्होंने इसे कानून के खिलाफ बताते हुए सवाल उठाया कि क्या कोई व्यक्ति एक साथ तीन देशों का नागरिक हो सकता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि CM परिवार चुनाव हारने के बाद देश छोड़ने की तैयारी कर रहा है। साथ ही उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah से इस मामले की जांच कराने की मांग की।
हिमंता सरमा ने कांग्रेस का पूरा प्रोपगैंडा ध्वस्त कर दिया
गुवाहाटी: असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर तीखा पलटवार किया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उनकी पत्नी के नाम पर कंपनी रजिस्टर कराई और पाकिस्तानी कंपनी ने फर्जी पासपोर्ट बनवाने में कांग्रेस की मदद की।
हिमंता… pic.twitter.com/1i3dSEqErk
— One India News (@oneindianewscom) April 6, 2026
CM सरमा का बड़ा आरोप: पाकिस्तान का हाथ
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए पलटवार किया। उन्होंने दावा किया कि असम चुनाव को प्रभावित करने के लिए पाकिस्तान सक्रिय है और कांग्रेस को अप्रत्यक्ष समर्थन दे रहा है। सरमा के अनुसार, पिछले 10 दिनों में पाकिस्तानी चैनलों ने असम चुनाव पर 11 टॉक शो किए, जिनका रुझान कांग्रेस के पक्ष में था।
उन्होंने यह भी कहा कि पवन खेड़ा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस्तेमाल किया गया पूरा मैटेरियल एक पाकिस्तानी सोशल मीडिया ग्रुप द्वारा उपलब्ध कराया गया था, जिससे इस मामले में विदेशी लिंक और मजबूत हो गया है।
#WATCH | Guwahati: Assam CM Himanta Biswa Sarma says, "Yesterday, Pawan Khera and Gaurav Gogoi did two press conferences, one in Delhi, one in Guwahati…During our research, we found that the entire material of the press conference, which took place yesterday, was supplied by a… pic.twitter.com/X0JOVJzVCG
— ANI (@ANI) April 6, 2026
“फर्जी दस्तावेज और AI का इस्तेमाल”
CM और उनकी पत्नी रिनिकी भुयान शर्मा ने सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट कर कांग्रेस के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि यह AI और फोटोशॉप के जरिए बनाए गए फर्जी दस्तावेज हैं, जिनका मकसद जनता को गुमराह करना है।
सरमा ने कहा कि ऐसे मामलों में IPC की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 468 (जालसाजी) के तहत कार्रवाई हो सकती है और दोषियों को सख्त सजा दी जाएगी। उन्होंने मानहानि का केस दर्ज कराने की भी चेतावनी दी।
विदेशी कंपनी और संपत्ति पर सफाई
CM सरमा ने अमेरिका में कंपनी होने के आरोपों पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि आज के समय में कोई भी व्यक्ति मात्र 199 डॉलर में कंपनी रजिस्टर करा सकता है और कांग्रेस ने इसी प्रक्रिया का गलत इस्तेमाल कर भ्रामक जानकारी पेश की है।
उन्होंने आरोप लगाया कि पवन खेड़ा को पाकिस्तानी सोशल मीडिया ग्रुप से फर्जी दस्तावेज उपलब्ध कराए गए, जिनके आधार पर यह पूरा विवाद खड़ा किया गया।
कानूनी कार्रवाई और जांच की तैयारी
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इस पूरे मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जांच एजेंसियों को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने इसे सिर्फ राजनीतिक विवाद नहीं बल्कि देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप का मामला बताया।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel
🔗 https://www.youtube.com/@oneindianewscom
🔗 https://www.youtube.com/@oneindianewscom-Gujarat