click
One India News
  • Home
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
Reading: एक से ज्यादा शादी पर लगेगी रोक:असम के मुख्यमंत्री बोले- इसे तुरंत बैन करना चाहता हूं, अगले सत्र में विधेयक लाएंगे
Share
Aa
One India News
Aa
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
  • Sports
  • Health
  • Agriculture
  • Religious
  • Utilitiy
Search
  • વિષયો
    • Top News
    • India
    • World
    • Elections
    • Cricket
    • Podcast
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Education
    • Sports
    • Health
    • Agriculture
    • Utilitiy
    • Religious
Follow US
  • Advertise
© 2023 One India News. All Rights Reserved.
One India News > News > Assam > एक से ज्यादा शादी पर लगेगी रोक:असम के मुख्यमंत्री बोले- इसे तुरंत बैन करना चाहता हूं, अगले सत्र में विधेयक लाएंगे
Assam

एक से ज्यादा शादी पर लगेगी रोक:असम के मुख्यमंत्री बोले- इसे तुरंत बैन करना चाहता हूं, अगले सत्र में विधेयक लाएंगे

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा- हम सितंबर में होने वाले विधानसभा सत्र में बहुविवाह को बैन करने का विधेयक पेश करेंगे। अगर किसी वजह से इस सत्र में बिल नहीं ला पाए तो इसे जनवरी में सदन में पेश किया जाएगा।

Last updated: 2023/07/13 at 5:51 PM
One India News Team
Share
5 Min Read
SHARE

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को कहा- राज्य सरकार बहुविवाह पर प्रतिबंध लगाने की योजना बना रही है। अगले विधानसभा सत्र में इससे जुड़ा विधेयक पेश किया जाएगा।

Contents
हिमंत बिस्वा सरमा बोले- UCC पर फैसला संसद में होगाUCC पर सुझाव भेजने की आखिरी तारीख कलसीएम ने लिया था बाल विवाह पर कार्रवाई का फैसला2026 तक बाल विवाह पर नया कानून लाने पर विचार

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि हम राज्य में बहुविवाह पर तुरंत बैन लगाना चाहते हैं। सितंबर में होने वाले विधानसभा सत्र में इसे बैन करने का विधेयक पेश करेंगे। अगर किसी वजह से इस सत्र में बिल नहीं ला पाए तो इसे जनवरी में सदन में पेश किया जाएगा। ये बातें उन्होंने गुवाहाटी में मीडिया से बात करते हुए कहीं।

असम के सीएम का यह बयान ऐसे समय में आया है जब देश में समान नागरिक संहिता (UCC) पर बहस चल रही है। इस दौरान उन्होंने UCC का भी करने समर्थन करने की बात कही।

हिमंत बिस्वा सरमा बोले- UCC पर फैसला संसद में होगा

सीएम बोले कि लॉ कमीशन ने इसके लिए लोगों से सुझाव मांगे हैं, संसद में इसे लागू करने के बारे में फैसला लिया जाएगा। राज्यों का भी इसमें योगदान होगा। अगर UCC आ गया तो यह हमें कार्रवाई करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि बहुविवाह पर प्रतिबंध लगाने वाला कानून UCC में विलय हो जाएगा।

इस दौरान मीडिया ने सरमा से UCC पर कांग्रेस के रुख पर सवाल किया। जवाब में असम के मुख्यमंत्री ने कहा- क्या कोई कांग्रेस का नेता अपनी बेटी ऐसे पुरुष को देगा जिसकी पहले से ही 2 पत्नियां हों? कांग्रेस मुस्लिम महिलाओं का दुख नहीं समझ रही है, सिर्फ मुस्लिम पुरुषों के लिए काम कर रही है।

UCC पर सुझाव भेजने की आखिरी तारीख कल

लॉ कमीशन ने 14 जून 2023 को UCC पर सार्वजनिक रूप से लोगों और संगठनों के सुझाव मांगे थे। आयोग का मानना है कि यह मुद्दा देश के हर नागरिक से जुड़ा है, ऐसे में कोई फैसला लेने से पहले उनकी राय जानना जरूरी है। UCC पर सुझाव देने की आखिरी तारीख 14 जुलाई है।

10 जुलाई की शाम तक कमीशन को UCC पर 46 लाख सुझाव मिल चुके हैं। इनमें से कुछ लोगों और संगठनों के सुझावों पर बात करने के लिए आयोग ने उन्हें निजी तौर पर बुलाया है। कुछ लोगों को इसके लिए न्योता भी भेजा जा चुका है।

सीएम ने लिया था बाल विवाह पर कार्रवाई का फैसला

अगर असम में बहुविवाह से जुड़ा विधेयक सदन में आता है तो राज्य सरकार का शादियों से जुड़े मामलों में यह सालभर में दूसरा बड़ा कदम होगा। इससे पहले 23 जनवरी 2023 में असम सरकार ने 14 साल से कम उम्र की लड़कियों से शादी करने वाले पुरुषों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करने का फैसला किया था।

सीएम के इस फैसले के एक महीने के भीतर असम पुलिस ने राज्य में 3000 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से ज्यादातर नाबालिग दुल्हनों के पति और उनके परिवार के पुरुष सदस्य थे।

जब इन गिरफ्तारियों का विरोध शुरू हुआ तो सीएम ने यहां तक कह दिया- आपके पास दो विकल्प है, या तो मुझे यहां से हटा दो या बाल विवाह बंद करो, तीसरा कोई विकल्प नहीं है। अपराधियों को हर छह महीने में गिरफ्तार किया जाएगा।

2026 तक बाल विवाह पर नया कानून लाने पर विचार

सीएम सरमा ने फरवरी 2023 में कहा था कि हमारा रुख स्पष्ट है, असम में बाल विवाह को रुकना चाहिए। बाल विवाह के खिलाफ हम नया कानून लाने के बारे में चर्चा कर रहे हैं। 2026 तक हम बाल विवाह के खिलाफ नए कानून लाने पर विचार कर रहे हैं, जहां जेल की अवधि दो साल से बढ़ाकर 10 साल की जाएगी।

असम में बाल विवाह के खिलाफ अभियान में गिरफ्तारियां 5वें दिन जारी रहीं। 4,074 FIR को लेकर 3,015 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। अभियान के खिलाफ विरोध-प्रदर्शनों के बावजूद राज्य सरकार का रुख सख्त है। इस बीच, दहशत में आए बहुत से लोगों ने अपने बच्चों की प्रस्तावित शादी टाल दी है। रिश्तेदारों को विवाह टालने की सूचनाएं दे दीं हैं।

 

You Might Also Like

असम नलबाड़ी मर्डर केस: बहन को बचाने में गई युवक की जान, मुख्य आरोपी रोज अली पुलिस मुठभेड़ में ढेर

असम के श्रीभूमि में मंदिर के दानपात्र पर गाय का कटा सिर मिलने से तनाव, पुलिस जांच में जुटी

असम ने रचा इतिहास: मातृ मृत्यु दर पहली बार राष्ट्रीय औसत से नीचे, CM हिमंता बोले- यह सबसे भावुक क्षण

असम में अवैध घुसपैठ पर बड़ी कार्रवाई: बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हिमंत बिस्वा सरमा ने ‘डिटेक्ट एंड डिपोर्ट’ अभियान को बताया सख्त

असम में घुसपैठ की कोशिश नाकाम: पुलिस और BSF ने 14 घुसपैठियों को रोका, CM हिमंता सरमा का बयान

TAGGED: Assam, Himanta Biswa Sarma

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
One India News Team July 13, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article महिला पहलवानों को अकेले बृजभूषण के पास भेजता था विनोद तोमर, चार्जशीट में बताया- पति-कोच को बाहर ही रोक देता था WFI का असिस्टेंट सेक्रेटरी
Next Article झारखंड में RSS नेता के सीने में मारी 6 गोलियाँ, गो तस्करी और अवैध खनन के खिलाफ चला रहे थे अभियान: पुलिस बोली- जमीन विवाद में हुई हत्या

ad1 300×250

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
- Advertisement -

Latest News

लखनऊ में धर्मांतरण और युवती को गायब करने के दो सनसनीखेज मामले, इरशाद अली और जुबैर अंसारी पर गंभीर आरोप
India Top News Uttar Pradesh June 9, 2026
ममता बनर्जी के कालीघाट आवास पहुँची CID, अभिषेक बनर्जी की तलाश में हाई-वोल्टेज ड्रामा
India Top News West Bengal June 9, 2026
6 हजार की नौकरी से शुरू किया करियर, इंजीनियर के घर से निकले 2 करोड़ कैश, 1.25 किलो सोना और 14 प्लॉट
India Odisha Top News June 9, 2026
गंगा नदी से मिला 200 किलो वजनी विशाल शिवलिंग, 2500 साल पुराना होने का दावा, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
India Top News Uttar Pradesh June 9, 2026

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Loading
One India News
Follow US

© 2023 One India News. All Rights Reserved.

  • Privacy Policy

We use cookies to personalise content and ads, to provide social media features and to analyse our traffic. We also share information about your use of our site with our social media, advertising and analytics partners who may combine it with other information that you’ve provided to them or that they’ve collected from your use of their services. .

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
One India News
Powered by  GDPR Cookie Compliance
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.

Strictly Necessary Cookies

Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.