पूर्व केंद्रीय मंत्री और असम के वरिष्ठ भाजपा नेता कबींद्र पुरकायस्थ का 95 वर्ष की आयु में 7 जनवरी 2026 को निधन हो गया। जानकारी के अनुसार वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और सिलचर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से पूरे असम में शोक की लहर दौड़ गई है और लोग उन्हें उनके द्वारा किए गए कार्यों व समाज सेवा के लिए याद कर रहे हैं।
कबींद्र पुरकायस्थ असम की राजनीति का एक जाना-माना चेहरा थे। उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में जनता की सेवा को सर्वोपरि रखा और राज्य के विकास में अहम योगदान दिया। खास तौर पर असम में भारतीय जनता पार्टी को मजबूत आधार देने में उनकी भूमिका को हमेशा याद किया जाएगा।
https://twitter.com/narendramodi/status/2008892581951009128
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि कबींद्र पुरकायस्थ जी समाज सेवा के लिए समर्पित नेता थे और असम के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य में भाजपा को मजबूत करने में उनकी बड़ी भूमिका रही।
प्रधानमंत्री ने अपने शोक संदेश में यह भी कहा कि इस दुख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार और समर्थकों के साथ हैं। उन्होंने ‘ॐ शांति’ लिखकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel