असम के करबी आंगलोंग जिले में गुरुवार (5 मार्च 2026) की शाम भारतीय वायुसेना का Su-30MKI लड़ाकू विमान प्रशिक्षण मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में भारतीय वायुसेना के दो पायलटों स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरगकर की मौत हो गई।
भारतीय वायुसेना ने आधिकारिक बयान जारी कर दोनों अधिकारियों के निधन की पुष्टि की है।
IAF ने जताया गहरा शोक
भारतीय वायुसेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा,
“IAF स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरगकर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करता है, जिन्हें Su-30 क्रैश में जानलेवा चोटें आईं। IAF के सभी कर्मचारी शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं।”
जोरहाट से उड़ान भरने के बाद टूटा संपर्क
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रूसी मूल का Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान गुरुवार शाम असम के जोरहाट एयरबेस से प्रशिक्षण मिशन के लिए उड़ान भरा था।
IAF acknowledges the loss of Sqn Ldr Anuj and Flt Lt Purvesh Duragkar, who sustained fatal injuries in the Su-30 crash. All personnel of the IAF express sincere condolences, and stand firmly with the bereaved family in this time of grief.@DefenceMinIndia@SpokespersonMoD… pic.twitter.com/zUtfUJ2ewr
— Indian Air Force (@IAF_MCC) March 6, 2026
उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद विमान का ग्राउंड कंट्रोल से संपर्क टूट गया। शाम करीब 7:42 बजे विमान से संपर्क पूरी तरह समाप्त हो गया, जिसके बाद इसके दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना सामने आई।
करबी आंगलोंग में हुआ हादसा
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह हादसा असम के करबी आंगलोंग जिले के पहाड़ी इलाके में हुआ। दुर्घटना के बाद वायुसेना और स्थानीय प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू किया।
Su-30MKI भारतीय वायुसेना का अहम फाइटर जेट
Su-30MKI भारतीय वायुसेना का प्रमुख मल्टी-रोल फाइटर जेट है, जिसे मूल रूप से रूस की कंपनी सुखोई ने विकसित किया था। भारत में इसका निर्माण हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा लाइसेंस के तहत किया जाता है।
यह लड़ाकू विमान लंबी दूरी, भारी हथियार क्षमता और उन्नत एवियोनिक्स के लिए जाना जाता है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel