असम के श्रीभूमि जिले से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में तनाव की स्थिति पैदा कर दी है। रामकृष्णनगर सब-डिवीजन के मदनपुर गाँव स्थित एक मंदिर में शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने दानपात्र के ऊपर गाय का कटा हुआ सिर देखा।
जैसे ही यह जानकारी फैली, बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। ग्रामीणों ने इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली और सुनियोजित साजिश करार दिया है।
सूचना मिलने के बाद रामकृष्णनगर थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दानपात्र के ऊपर रखे गए अवशेषों को हटाकर क्षेत्र को साफ कराया और शुरुआती जांच शुरू कर दी।
Assam: A severed slaughtered cow head put over a donation box inside a Hindu Temple in Madanpur village, Ramkrishnagar subdivision of Sribhumi district.
This is after a day of Eid al-Adha.
This is also the third similar case reported today. Absolutely shameful. pic.twitter.com/yC6Tc7jO2L
— aboyob bhuyan (@aboyobbhuyan) May 29, 2026
हालांकि, कुछ लोगों ने इस घटना को जंगली जानवरों की हरकत बताने की संभावना भी जताई है, लेकिन स्थानीय लोग इस तर्क को स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं और इसे एक सोची-समझी साजिश मान रहे हैं।
घटना के बाद
इलाके में हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया है। संगठनों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि धार्मिक स्थलों पर इस तरह की घटनाएं अस्वीकार्य हैं और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
फिलहाल, पुलिस ने पूरे क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है और सभी संभावित एंगल से जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहराई से जांच जारी है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।
स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बनी हुई है और प्रशासन लगातार हालात पर नजर रखे हुए है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel