Delhi पुलिस की उत्तरी रेंज ने ‘ऑपरेशन शस्त्र’ के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए रोहिणी ज़िले में सक्रिय अपराधियों के खिलाफ कड़ा अभियान चलाया। इस कार्रवाई में कुल 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार,
यह अभियान 28 मई को शुरू किया गया था, जिसका मुख्य उद्देश्य हथियारों के बल पर अपराध करने वाले सक्रिय अपराधियों को पकड़ना और संगठित अपराध नेटवर्क पर शिकंजा कसना था।
इस अभियान में लगभग 150 से 200 पुलिसकर्मियों की टीमों ने संयुक्त रूप से काम किया। विभिन्न थानों, स्पेशल टास्क फोर्स और विशेष इकाइयों के सहयोग से करीब 500 संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 11 देसी पिस्तौल, 13 ज़िंदा कारतूस, 7 चाकू, 2 मोटरसाइकिलें और कई मोबाइल फोन बरामद किए हैं। यह बरामदगी दिल्ली में सक्रिय अपराधी नेटवर्क की गंभीरता को दर्शाती है।
#WATCH | Delhi: Joint Commissioner of Police, Northern Range, Vijay Singh says, "… Under Operation Shastra in the Northern Range, focused on Rohini District, DCP Shashank Jaiswal, his Additional DCP, and their teams worked with all police stations, the Special Task Force, and… https://t.co/Ji3tDKTRFz pic.twitter.com/WpRV7bpMLh
— ANI (@ANI) May 30, 2026
संयुक्त पुलिस आयुक्त विजय सिंह ने बताया कि इस अभियान का फोकस उन अपराधियों पर था जो हथियारों के दम पर लूट, झपटमारी और वाहन चोरी जैसी वारदातों को अंजाम देते हैं।
गिरफ्तार किए गए प्रमुख अपराधियों में बाबू उर्फ हैदर शामिल है, जिसके खिलाफ 20 से अधिक मामले दर्ज हैं। इसके अलावा पलानीस्वामी पर 40 चोरी के मामले, नितिन उर्फ मच्छर पर लूट के मामले, हिमांशु गुप्ता पर 11 मामले (लूट और झपटमारी सहित) और उदित कुमार पर वाहन चोरी और झपटमारी के कई मामले दर्ज हैं।
पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई सिर्फ गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे शहर में अपराध की बड़ी साजिशों और गिरोहों पर भी असर पड़ेगा।
महज 48 घंटों के भीतर हुई इस बड़ी कार्रवाई को दिल्ली पुलिस की एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है, जिससे संगठित अपराध पर प्रभावी नियंत्रण की उम्मीद जताई जा रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel