बिहार के रेल यात्रियों को बड़ा तोहफा देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी से चार नई अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इन ट्रेनों के जरिए पटना, भागलपुर, दरभंगा और मोतिहारी से उत्तर प्रदेश और दिल्ली की यात्रा आसान होगी। ये ट्रेनें खासकर आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र काफी अहम मानी जा रही हैं।
चार नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें:
1. राजेंद्र नगर (पटना) – नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस (03261)
- प्रस्थान: राजेंद्र नगर (पटना) – दोपहर 11:45 बजे
- गंतव्य: नई दिल्ली – अगले दिन सुबह
- स्टॉपेज: पटना जंक्शन, दानापुर, आरा (13:15), बक्सर (14:10), डीडीयू (15:40), सूबेदारगंज (18:15), गोविंदपुरी (20:50), गाजियाबाद (2:40)
2. भागलपुर – गोमती नगर (लखनऊ) अमृत भारत एक्सप्रेस (13435/13436, साप्ताहिक)
- प्रस्थान: भागलपुर – सुबह 11:45 बजे
- गंतव्य: गोमती नगर – अगले दिन सुबह 8:30 बजे
- स्टॉपेज: सुल्तानगंज (12:20), जमालपुर (13:00), किऊल (14:30), नवादा, तिलैया, गया (18:35), देहरी, सासाराम, डीडीयू (22:10), वाराणसी (23:55), जौनपुर, अयोध्याधाम (4:00), अयोध्या कैंट (4:30)
3. दरभंगा – गोमती नगर अमृत भारत एक्सप्रेस
- प्रस्थान: दरभंगा – सुबह 11:45 बजे
- गंतव्य: गोमती नगर – अगले दिन 4:05 बजे
- स्टॉपेज: कमतौल, जनकपुर, सीतामढ़ी, रक्सौल, सिकटा, बगहा, पनिअहवा, गोरखपुर, बस्ती, अयोध्या, मनकापुर
4. बापूधाम मोतिहारी – आनंद विहार स्पेशल (05599)
- प्रस्थान: मोतिहारी – सुबह 11:45 बजे
- गंतव्य: आनंद विहार – अगले दिन सुबह 10:00 बजे
- स्टॉपेज: सगौली, बेतिया, नरकटियागंज, हरिनगर, बगहा, कप्तानगंज, गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर, गोंडा, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद
इन चार अमृत भारत ट्रेनों से बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के बीच रेल कनेक्टिविटी को जबरदस्त बढ़ावा मिलेगा। इससे खासतौर पर आम यात्रियों, श्रमिकों और छात्रों को सस्ता व सुविधाजनक विकल्प मिलेगा। ये पहल आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी की बिहार के लिए बड़ी सौगात मानी जा रही है।