केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के बेगूसराय में फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ देखने के बाद तीखा बयान दिया। उन्होंने कहा कि बंगाल में हिंदुओं को अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करना होगा। यह फिल्म उन पीढ़ियों के लिए बेहद अहम है जिन्होंने विभाजन का सच नहीं देखा है। सिंह के मुताबिक, फिल्म में विभाजन के दौरान बंगाल में हुए नरसंहार और शरणार्थियों के संघर्ष को दिखाया गया है।
गिरिराज सिंह ने कहा, “इस फिल्म को देखकर लगता है कि बंगाल में लोगों को खुद को बचाने के लिए ‘गोपाल पाठा’ जैसा बनना पड़ेगा।” उन्होंने जोर देकर कहा कि हर नौजवान को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए, ताकि वे इतिहास की सच्चाई से मुंह न फेरें।
विपक्ष द्वारा फिल्म पर उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए सिंह ने कहा कि इतिहास को झुठलाया नहीं जा सकता। उन्होंने पूछा, “क्या ‘डायरेक्ट एक्शन डे’ इतिहास का हिस्सा नहीं है? सोहराब वर्दी का पुलिस के साथ जो इतिहास है, क्या वह सच नहीं है?”
जब उनसे मस्जिदों से राजनीतिक फतवा जारी किए जाने पर सवाल पूछा गया, तो गिरिराज सिंह ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा, “अगर मौलवी मस्जिदों से राजनीतिक फतवा जारी करेंगे, तो हम मंदिरों से अपनी हुंकार भरेंगे। और हुंकार का मतलब सिर्फ हुंकार होता है।”
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel