मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज मंदसौर में एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गए। गांधी सागर अभयारण्य में निरीक्षण के दौरान वे हॉट एयर बैलून एक्टिविटी का जायजा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान बैलून में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत मुख्यमंत्री को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
मध्यप्रदेश से बड़ी ख़बर मंदसौर में बड़ा हादसा टला
मुख्यमंत्री मोहन यादव जिस हॉट एयर बैलून में सवार हुए उसमे लगी आग 🔥
हालाँकि सुरक्षाकर्मियों ने बाहर निकाला
सुरक्षित pic.twitter.com/VfqD0AO0oz
— pardeep jakhar (@jakharpardeep) September 13, 2025
मामला उस समय का है जब मुख्यमंत्री मोहन यादव हॉट एयर बैलून में सवार थे। तभी अचानक बैलून में आग लग गई। सुरक्षाकर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें बाहर निकालकर आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अगर बैलून हवा में उड़ान भर लेता, तो स्थिति गंभीर हो सकती थी।
सूत्रों के मुताबिक, घटना के समय हवा की गति लगभग 20 किलोमीटर प्रति घंटा थी। इसी कारण बैलून आगे नहीं बढ़ पाया। माना जा रहा है कि यही स्थिति आग लगने की एक वजह भी हो सकती है। फिलहाल, बैलून में आग कैसे लगी, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel