बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का आधिकारिक ऐलान भले ही अभी बाकी है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र प्रधान को बिहार चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया है। उनके साथ केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चुनाव से पहले ही इन नेताओं की रणनीति और संगठन क्षमता पर सबकी निगाहें टिकी रहेंगी।
🚨 BIG! BJP appoints Dharmendra Pradhan as Bihar election in-charge ahead of the upcoming polls 🔥
— Strong organiser & strategist, trusted by PM Modi & Amit Shah
— Earlier delivered in KEY states like Uttar Pradesh, Haryana & Odisha pic.twitter.com/bw3iGyodV1
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) September 25, 2025
बिहार का राजनीतिक समीकरण इस बार बेहद रोचक माना जा रहा है। मुख्य मुकाबला भाजपा-जेडीयू के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और कांग्रेस-राजद की अगुवाई वाले महागठबंधन के बीच होने की संभावना है। 2020 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने NDA के साथ मिलकर सत्ता हासिल की थी। इस बार भी दोनों गठबंधनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। चुनाव की घोषणा से पहले ही सभी पार्टियां जनता के बीच प्रचार अभियान में सक्रिय हो गई हैं और नेताओं के बीच बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गया है, जिससे चुनावी माहौल गरमाने लगा है।
उधर, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भी भाजपा ने अपने संगठनात्मक कदम तेज कर दिए हैं। पार्टी ने केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव को बंगाल चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं, लोकसभा सांसद बिप्लव कुमार देब को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इस संबंध में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने आधिकारिक पत्र जारी किया है। इसमें स्पष्ट किया गया है कि ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि इन नियुक्तियों का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति को और अधिक प्रभावी बनाना है। बिहार और बंगाल दोनों ही राज्यों में भाजपा के लिए ये चुनाव बेहद अहम माने जा रहे हैं, इसलिए केंद्रीय नेतृत्व ने अनुभवी नेताओं को कमान सौंपकर संदेश दिया है कि पार्टी किसी भी तरह से चुनावी तैयारी में ढिलाई नहीं बरतना चाहती।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel