सुपौल जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र में गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक सरकारी विद्यालय के शिक्षक द्वारा कथित रूप से ‘जिन्ना जिंदाबाद’ के नारे लगाए जाने का मामला सामने आया है। घटना सामने आते ही शिक्षा विभाग और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया है।
यह घटना सोमवार को किशनपुर प्रखंड के अभुआड़ स्थित आदर्श स्कूल में घटी। गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में तैनात शिक्षक मंसूर आलम पर आरोप है कि उन्होंने स्कूल परिसर में विवादित नारे लगाए। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद विद्यालय में मौजूद छात्र-छात्राओं के बीच भय और भ्रम का माहौल बन गया।
ऐसे लोग शिक्षक कहलाने लायक नहीं है शिक्षक के पद पर सुशोभित होने के बाद भी जिन्ना के प्रति अपना प्रेम जाहिर करने वाले लोगों के लिए भारत में कोई जगह नहीं है इनको बर्खास्त करते हुए राष्ट्रद्रोह का मुकदमा होना चाहिए।।
जय हिन्द। @BiharEducation_ @bihar_police @dm_supaul @sunilkbv… pic.twitter.com/jruONuibpz
— बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ (BRVAS) (@Team_BRVAS) January 26, 2026
विद्यालय के प्राचार्य धनंजय तिवारी ने इस संबंध में किशनपुर थाना को लिखित शिकायत दी है। शिकायत में उन्होंने कहा कि शिक्षक के इस कृत्य से न केवल विद्यालय की गरिमा को ठेस पहुंची है, बल्कि यह देश की संप्रभुता और संविधान की भावना के भी खिलाफ है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल थाना प्रभारी को फोन कर सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
मामले की पुष्टि करते हुए सुपौल के एसपी शरथ आरएस ने बताया कि लिखित शिकायत के आधार पर आरोपी शिक्षक को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
घटना के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग भी सतर्क हो गया है। विभागीय स्तर पर शिक्षक के आचरण की जांच की तैयारी की जा रही है। वहीं, स्थानीय लोगों और अभिभावकों में इस घटना को लेकर नाराजगी देखी जा रही है और वे कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel