बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने में अब बहुत कम समय बचा है। थोड़ी ही देर में यह स्पष्ट हो जाएगा कि बिहार की सत्ता किसके हाथ में जाएगी। फिलहाल तीन राउंड की गिनती के बाद बीजेपी और जदयू के नेतृत्व वाला NDA गठबंधन बहुमत का आंकड़ा पार करता दिख रहा है। अब नजरें इस बात पर हैं कि चुनाव मैदान में उतरे सेलिब्रिटी उम्मीदवारों का प्रदर्शन कैसा रहा है।
इस बार के चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा लोकगायिका मैथिली ठाकुर की रही है। मैथिली ठाकुर बीजेपी के टिकट पर दरभंगा की अलीनगर सीट से चुनाव लड़ रही हैं। शुरुआती रुझानों में उन्हें 4113 वोटों की बढ़त मिली है, जिससे उनके समर्थकों में उत्साह है।
मैथिली ठाकुर अलीनगर सीट से 4113 वोटों से आगे चल रही हैं।#MaithiliThakur #Alinagar #BiharElection2025 #BiharResults #BiharPolls
[ MaithiliThakur, Alinagar, Leading, BiharElections, 4113Votes ] pic.twitter.com/tX0LHmjvNJ
— One India News (@oneindianewscom) November 14, 2025
वहीं छपरा विधानसभा सीट पर RJD के उम्मीदवार और भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव, बीजेपी की प्रत्याशी छोटी कुमारी से पीछे चल रहे हैं। छोटी कुमारी इस समय 974 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। यह सीट भी शुरुआती रुझानों से काफी दिलचस्प मुकाबले का संकेत दे रही है।
चुनाव में चर्चा में रहे एक और नाम है भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का। वह काराकाट सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं। पहले राउंड की वोटिंग के अनुसार वे पीछे चल रही हैं। सीट पर मुख्य मुकाबला जदयू और RJD के बीच बताया जा रहा है।
इधर, बक्सर विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार और पूर्व IPS अधिकारी आनंद मिश्रा ने बढ़त बनाई हुई है। उन्हें 2717 वोटों की बढ़त प्राप्त है और उनका मुकाबला कॉन्ग्रेस के संजय कुमार तिवारी से है। शुरुआती रुझानों से स्पष्ट है कि सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel