बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होते ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। जैसे-जैसे शुरुआती रुझान सामने आए, यह स्पष्ट होता गया कि राज्य में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने की प्रबल संभावना बन गई है। शुरूआती गणना में एनडीए ने बहुमत के लिए आवश्यक 122 सीटों का जादुई आंकड़ा न केवल पार कर लिया, बल्कि 190 से भी अधिक सीटों पर बढ़त बना ली है। यह बढ़त बताती है कि मतदाताओं ने इस बार भी एनडीए के प्रति मजबूत विश्वास जताया है, जबकि महागठबंधन शुरुआती चरणों में ही पिछड़ता दिखाई दे रहा है। हालांकि अभी मतगणना जारी है और अंतिम परिणाम आने में कुछ समय लग सकता है, लेकिन एनडीए का रुझानों में भारी बढ़त बनाना चुनावी समीकरणों को काफी हद तक स्पष्ट कर रहा है।
#BiharElection2025 | Election Commission declares election trends on all 243 seats in the state.
NDA leading on 188 (BJP 85, JDU 75, LJP(RV) 22), HAMS 4, RLM 2)
Mahagathbandhan on 51 (RJD 36, Congress 6, CPI(ML)L 7, VIP 1, CPI(M) 1) pic.twitter.com/ixEagznlZQ
— ANI (@ANI) November 14, 2025
बिहार में इस बार दो चरणों में मतदान हुआ था—पहला चरण 6 नवंबर और दूसरा चरण 11 नवंबर को। दोनों चरणों में 67.13% मतदान दर्ज किया गया, जो 1951 के बाद से सबसे अधिक है। इस जबर्दस्त वोटिंग प्रतिशत ने साफ संकेत दिया था कि जनता बदलाव या मजबूती—किसी एक दिशा में स्पष्ट रूप से वोट कर रही है। अब जब मतगणना चल रही है और रुझान तेजी से एनडीए के पक्ष में जा रहे हैं, यह संभावना प्रबल हो उठी है कि आज के परिणामों के साथ ही बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा। शाम तक चुनाव आयोग द्वारा औपचारिक रूप से परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे, जिसके बाद सत्ता का फैसला पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगा।
#WATCH | #BiharAssemblyElections | Supporters of Bihar CM Nitish Kumar celebrate JD(U) office in Patna.
NDA has crossed the majority mark and is leading on 185 seats (JD(U) 76, BJP 83, LJP(RV) 22, HAMS 4)
Counting of votes continues. pic.twitter.com/aAuM6VqMli
— ANI (@ANI) November 14, 2025
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel