बिहार के सीवान जिले में सोमवार (4 मई 2026) सुबह बड़ी पुलिस कार्रवाई देखने को मिली, जब राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के रघुनाथपुर विधायक ओसामा शहाब के ठिकानों पर छापेमारी की गई। यह कार्रवाई जमीन कब्जा और रंगदारी मांगने के गंभीर आरोपों के तहत की गई है।
पुलिस टीम ने सीवान में विधायक के शहर स्थित आवास और उनके पैतृक घर पर एक साथ दबिश दी। यह ऑपरेशन DIG और SP के नेतृत्व में चलाया गया, जिसमें भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।
ओसामा शहाब, जो पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे हैं, पर आरोप है कि उन्होंने एक डॉक्टर की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की, साथ ही मारपीट और धमकी देने की घटना को अंजाम दिया। इस मामले में डॉक्टर की पत्नी की शिकायत पर FIR दर्ज की गई, जिसमें विधायक सहित कुल 35 लोगों को आरोपी बनाया गया है।
बताया जा रहा है कि घटना के बाद से ही ओसामा शहाब फरार हैं। कोर्ट द्वारा उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद पुलिस उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और पुलिस की कार्रवाई जारी है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel