पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना शुरू होने से ठीक पहले कोलकाता के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में तनाव का माहौल देखने को मिला। भवानीपुर सीट, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव मैदान में हैं, इस बार राज्य की सबसे हाई-प्रोफाइल सीटों में शामिल हो गई है।
मतगणना केंद्र सखावत मेमोरियल स्कूल के बाहर तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एजेंट्स के बीच झड़प की खबर सामने आई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि प्रशासन की तत्परता से स्थिति को जल्द ही नियंत्रण में कर लिया गया।
भभानीपुर में TMC गुंडागर्दी!
भभानीपुर वोट गिनती केंद्र के बाहर TMC कार्यकर्ताओं ने भाजपा गिनती एजेंटों के साथ जोरदार झड़प की।
टीएमसी के गुंडों ने एजेंटों को धमकाया, घेराबंदी की और जानबूझकर गिनती प्रक्रिया बाधित करने की कोशिश की।
भाजपा एजेंटों के आरोप में TMC ने हिंसा भड़काई,… pic.twitter.com/xXbMiL2qtG
— One India News (@oneindianewscom) May 4, 2026
भवानीपुर सीट पर इस बार सीधा मुकाबला ममता बनर्जी और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के बीच है। शुरुआती रुझानों के अनुसार, सुवेंदु अधिकारी बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि ममता बनर्जी पीछे चल रही हैं।
2021 के विधानसभा चुनाव में यह सीट TMC के कब्जे में रही थी, लेकिन इस बार रिकॉर्ड मतदान ने मुकाबले को और भी दिलचस्प बना दिया है। पूरे राज्य की 293 सीटों पर मतगणना जारी है, जबकि फाल्टा सीट पर 21 मई को पुनर्मतदान होगा।
अब सभी की नजरें अंतिम नतीजों पर टिकी हैं—क्या ममता बनर्जी चौथी बार सत्ता में वापसी करेंगी या भाजपा पहली बार पश्चिम बंगाल में सरकार बनाएगी।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel