Nitish Kumar ने मंगलवार (14 अप्रैल 2026) को अपनी कैबिनेट के साथ आखिरी बैठक की अध्यक्षता की। माना जा रहा है कि वह आज शाम मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं, जिससे बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
अपनी आखिरी कैबिनेट बैठक में नीतीश कुमार करीब 6 मिनट तक बोले और इस दौरान वह भावुक नजर आए। उन्होंने 2005 से अब तक के अपने लंबे कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी क्षमता के अनुसार Bihar के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया।
विकास कार्यों का किया जिक्र
Nitish Kumar ने अपने संबोधन में सरकार की प्रमुख योजनाओं और विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि बीते वर्षों में बिहार को नई दिशा देने की कोशिश की गई। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी राज्य में विकास की गति बनी रहेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि नई सरकार को उनका मार्गदर्शन आगे भी मिलता रहेगा।
Patna: Bihar CM Nitish Kumar chaired the State Cabinet meeting today.
CM Nitish Kumar is likely to step down as Bihar CM today after he was sworn in as a Member of Parliament, Rajya Sabha on 10 April 2026.
(Source: CMO) pic.twitter.com/zk3MkCkUeM
— ANI (@ANI) April 14, 2026
नेताओं की भावुक प्रतिक्रिया
कैबिनेट बैठक के बाद कई मंत्रियों और विधायकों ने इस पल को भावुक बताया। राज्य मंत्री Leshi Singh ने कहा कि यह दिन गर्व और भावनाओं से भरा हुआ है। वहीं मंत्री Ramkripal Yadav ने कहा कि बैठक में मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम थीं।
बीजेपी विधायक Lakhendra Kumar Raushan ने कहा कि नीतीश कुमार आगे भी सरकार को मार्गदर्शन देते रहेंगे। जदयू विधायक Mohammad Zama Khan ने उन्हें राज्य का अभिभावक बताया।
आगे क्या?
गौरतलब है कि Nitish Kumar ने करीब 20 वर्षों तक बिहार का नेतृत्व किया है और हाल ही में राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ भी ली है। उनके पद छोड़ने के बाद Bharatiya Janata Party (BJP) को बिहार में अपना पहला मुख्यमंत्री मिल सकता है।
राजनीतिक गलियारों में Samrat Choudhary को मुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा है, जबकि नीतीश कुमार के बेटे Nishant Kumar को उपमुख्यमंत्री पद मिलने की अटकलें लग रही हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel