बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की शानदार जीत के बाद नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं। शपथ समारोह गुरुवार (20 नवंबर 2025) को पटना के ऐतिहासिक गाँधी मैदान में आयोजित किया जाएगा। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि नीतीश कुमार दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे या नहीं। NDA की ओर से इस संबंध में अंतिम निर्णय अभी सामने नहीं आया है।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की संभावना है। चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने दर्जनों रैलियाँ की थीं और आश्वासन दिया था कि वे NDA की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए वापस आएँगे।
#WATCH | बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना स्थित अपने आवास से रवाना हुए।
आज वे कैबिनेट बैठक करेंगे। pic.twitter.com/VBC6Oi5Zg3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 17, 2025
सोमवार (17 नवंबर 2025) को नीतीश कुमार सुबह करीब 11:30 बजे अपनी अंतिम कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में वर्तमान कैबिनेट को भंग करने का प्रस्ताव पारित किया जाएगा। इसके बाद नीतीश कुमार राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अपना इस्तीफा सौंपेंगे।
कैबिनेट बैठक में एक और प्रस्ताव पारित किया जाएगा, जिसके तहत नीतीश कुमार को विधानसभा भंग करने के लिए राज्यपाल से अनुरोध करने का अधिकार दिया जाएगा। इसके बाद नई NDA सरकार के गठन का मार्ग लगभग साफ हो जाएगा।
गाँधी मैदान को शपथ समारोह के लिए पूरी तरह सुरक्षा कवच में ले लिया गया है। 17 से 20 नवंबर 2025 तक आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। प्रशासन का कहना है कि यह कदम सुरक्षा और समारोह की तैयारियों को सुचारू रखने के लिए उठाया गया है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel