पाकिस्तान में क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस पर एक बार फिर हमला हुआ है। रविवार (16 नवंबर 2025) को बलूचिस्तान के नासिराबाद जिले के शाहिद अब्दुल अज़ीज़ बुल्लो क्षेत्र में अज्ञात हमलावरों ने रेलवे ट्रैक पर बम विस्फोट किया। यह हमला उस समय हुआ जब ट्रेन ट्रैक से गुजर चुकी थी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। सौभाग्य से कोई यात्री या रेलवे कर्मचारी घायल नहीं हुआ।
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एक बार फिर जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को निशाना बनाया गया है.
बलूचिस्तान के नसीराबाद जिले में रेलवे ट्रैक पर लगाए गए एक विस्फोटक उपकरण में ट्रेन के गुजरने के ठीक बाद धमाका हुआ, जिससे जाफ़र एक्सप्रेस एक और बड़े हमले से बाल-बाल बच गई.
यह पाकिस्तान की सबसे… pic.twitter.com/iJITtfjepu
— One India News (@oneindianewscom) November 17, 2025
धमाके के कारण रेल पटरी का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और क्वेटा सहित देश के अन्य हिस्सों के बीच रेल यातायात को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुँचे। पूरे इलाके को घेरकर जाँच शुरू की गई और हमलावरों की तलाश में सर्च ऑपरेशन भी शुरू कर दिया गया।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा कारणों से पिछले चार दिनों से बंद रेल सेवाएँ रविवार (16 नवंबर 2025) को ही फिर से शुरू हुई थीं, लेकिन पुनः हुए इस हमले ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel