बिहार के पटना जिले के मोकामा शहर से सामने आई एक तस्वीर ने राज्य की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। यह तस्वीर मोकामा स्थित एक कैथोलिक चर्च में आयोजित कथित 9 दिवसीय ‘माँ मरियम मोकामा तीर्थयात्रा’ से जुड़े एक बैनर की है, जिस पर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपनी पत्नी राजश्री यादव और बच्ची के साथ नजर आ रहे हैं।
बैनर पर बड़े अक्षरों में ‘माँ मरियम मोकामा तीर्थ यात्रा’ लिखा हुआ है, जिसमें तेजस्वी यादव बच्ची को गोद में लिए खड़े हैं और उनके साथ उनकी पत्नी भी मौजूद हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह आयोजन चर्च परिसर में हुआ, जिसे लेकर कुछ चर्च से जुड़े लोगों द्वारा मोकामा शब्द को ‘माँ का घर’ बताकर ‘माँ मरियम’ से जोड़ने की कोशिश किए जाने के आरोप भी सामने आए हैं।
XP – 0069/2026
माता मरियम से राजनीतिक मोक्ष मांग रहे हैं तेजस्वी जी ?
पहले बिहार की जनता से मोक्ष मांग लीजिए उन हजारों युवाओं का, जिन्हें नौकरी का वादा करके ठगा गया।
तीर्थयात्रा से पहले सफाई यात्रा कर लें!
तेजस्वी बोले – मरियम माता की जय !!
2025 में राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा… pic.twitter.com/cqmrvMfWXW
— Niraj Kumar (@NirajKumarBJP) February 1, 2026
सोशल मीडिया पर इसे एक सोची-समझी रणनीति और प्रोपेगैंडा बताते हुए सवाल उठाए जा रहे हैं कि क्या इसके जरिए लोगों के बीच धार्मिक भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है। इससे पहले भी बिहार में एक पादरी को इसी तरह के दुष्प्रचार के आरोप में कैमरे पर पकड़ा गया था, जहां वह रामचरितमानस में यीशु के उल्लेख का दावा कर ग्रामीणों को गुमराह करते हुए धर्मांतरण के लिए दबाव बनाता नजर आया था।
इन घटनाओं की पृष्ठभूमि में तेजस्वी यादव की इस बैनर पर मौजूदगी को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं और कई यूजर्स का कहना है कि इस तरह की तस्वीरें बिहार में कथित धर्मांतरण गतिविधियों को अप्रत्यक्ष रूप से बढ़ावा देती हैं। वहीं, बैनर पर तेजस्वी यादव की पत्नी की मौजूदगी को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं, क्योंकि राजश्री यादव ईसाई परिवार से ताल्लुक रखती हैं और उनका पूर्व नाम रैचल गोडिन्हो बताया जाता है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel