बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह कई युवकों के साथ सड़क पर डांस करते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि यह वीडियो उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है। बताया जा रहा है कि देर रात तेजस्वी यादव पटना के मरीन ड्राइव पहुंचे थे, जहां उन्होंने युवकों के साथ ऋतिक रोशन की तरह डांस किया और मजेदार अंदाज में कहा— “मैं तो मोदी जी को भी नचाता हूं।”
दिल तो बच्चा ही है जी … मस्ती टाइम @ पटना मरीन ड्राइव
@iHrithik pic.twitter.com/TxelXmsSPb
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) September 2, 2025
रोहिणी आचार्य ने एक के बाद एक कई वीडियो पोस्ट किए हैं। एक वीडियो में तेजस्वी यादव युवाओं के साथ डांस करते और बातचीत करते दिखाई देते हैं, जबकि दूसरे वीडियो में वे मस्ती भरे अंदाज में दिख रहे हैं। रोहिणी आचार्य ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा— “दिल तो बच्चा ही है जी, मस्ती टाइम, पटना मरीन ड्राइव।”
Mama – Bhanja Fun Unlimited at Patna Marine drive pic.twitter.com/P6InPRrZbQ
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) September 2, 2025
एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा— “सबसे कीमती है चेहरे की प्यारी सी मुस्कान, भांजा है अपने मामा जी की जान!” सोशल मीडिया पर इन वीडियोज़ को लोग खूब शेयर कर रहे हैं और तेजस्वी यादव के मस्तीभरे अंदाज पर जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
Lalu_ Bina_chalu_E_Bihar_Na_hoe💕 pic.twitter.com/qQk89dpgVy
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) September 2, 2025
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel