बिहार में एक मजहबी जलसे के दौरान मौलाना अब्दुल्ला सलीम द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वृद्ध माता को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर उनका भाषण तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद हिंदू संगठनों और भाजपा नेताओं ने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, रमजान के अवसर पर आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने उत्तर प्रदेश में गौकशी के खिलाफ लागू सख्त कानूनों की आलोचना करते हुए विवादित और भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल किया। अपने भाषण में उन्होंने कई बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माँ का नाम लेते हुए बेहद अभद्र टिप्पणी की, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।
एक कथित मौलवी ने सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के बारे में अश्लील और घृणित टिप्पणी की।
वीडियो वायरल होने के बाद लोग भड़क गए हैं।
कई यूजर्स ने इसे अत्यंत निंदनीय बताया और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पूरी खबर :https://t.co/t2kB4cdrWH… pic.twitter.com/amV9NSd0Lc
— One India News (@oneindianewscom) March 7, 2026
मौलाना ने अपने संबोधन में दावा किया कि उत्तर प्रदेश में कानून इतना सख्त है कि यदि किसी के पास मामूली मात्रा में भी मांस मिल जाए तो पुलिस उसे अपराधी मानकर कार्रवाई करती है। इस दौरान उन्होंने “योगी की अम्मा का गोश्त” जैसे शब्दों का बार-बार इस्तेमाल करते हुए मंच से भीड़ को उकसाने का प्रयास किया।
सोशल मीडिया पर भाषण का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। भाजपा नेताओं का कहना है कि धार्मिक मंच का इस्तेमाल व्यक्तिगत अपमान और सांप्रदायिक नफरत फैलाने के लिए नहीं होना चाहिए। उनका आरोप है कि यह बयान समाज में वैमनस्य फैलाने की सोची-समझी कोशिश है।
कार्रवाई की मांग और पुलिस की जांच
विवाद बढ़ने के बाद बिहार और उत्तर प्रदेश दोनों राज्यों में इस मामले को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है। कई संगठनों ने मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने मामले का संज्ञान ले लिया है और भड़काऊ भाषण देने के आरोप में जल्द ही मौलाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा सकती है। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है।
અમારી યુટ્યુબ ચેનલને લાઈક કરો, શેર કરો અને સબસ્ક્રાઈબ કરો
Like, Share and Subscribe our YouTube channel