बुधवार को हुई मोदी कैबिनेट की अहम बैठक के फैसलों का असर अगली ही सुबह शेयर बाजार में साफ दिखाई दिया। गुरुवार को मार्केट तेजी के साथ खुला और निफ्टी ने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया ऑल-टाइम हाई बना दिया। शुरुआती कारोबार में ही निफ्टी 26,277 के पिछले रिकॉर्ड को पार करते हुए 26,280 के स्तर पर पहुँच गया।
#CNBCTV18Market | #MARKET AT RECORD HIGH#NIFTY HITS RECORD HIGH AFTER 14 MONTHS
NIFTY CROSSES EARLIER RECORD HIGH OF 26,277.35 pic.twitter.com/Gnh5E5JA9e
— CNBC-TV18 (@CNBCTV18Live) November 27, 2025
बाजार खुलने से पहले ग्लोबल मार्केट से भी सकारात्मक संकेत मिले थे, जिससे निवेशकों का भरोसा और मजबूत हुआ। बुधवार की तेज़ रैली के बाद घरेलू तथा विदेशी, दोनों ही निवेशकों की आक्रामक खरीदारी ने बाजार की धारणा को मजबूती दी। अमेरिकी से लेकर एशियाई बाजारों तक, हर ओर से आए सकारात्मक आँकड़ों ने गुरुवार की तेजी का समर्थन किया।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel