वैश्विक उथल-पुथल के बीच केंद्र सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल और डीज़ल पर एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती की है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस फैसले को साहसी और संवेदनशील कदम बताया।
डॉ. जितेंद्र सिंह के अनुसार, सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर कर दी है, जबकि डीज़ल पर यह ड्यूटी 10 रुपये प्रति लीटर से घटाकर शून्य (Zero) कर दी गई है।
In the midst of the ongoing turmoil, PM Sh @NarendraModi has once again risen to the occasion by taking a highly courageous and sensitive decision to reduce the excise duty on petrol to Rs 3 per litre from Rs 13 per litre and on diesel to Nil (Zero) from Rs 10 per litre… pic.twitter.com/vudsvsaQhJ
— Dr Jitendra Singh (@DrJitendraSingh) March 27, 2026
उन्होंने कहा कि इस फैसले से आम आदमी को बड़ी राहत मिलेगी, खासकर ऐसे समय में जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
डॉ. सिंह ने इस फैसले की तुलना कोविड महामारी के दौरान भारत की नीतियों से करते हुए कहा कि जैसे उस समय भारत ने पूरी दुनिया के सामने मिसाल पेश की थी, वैसे ही मौजूदा संकट में भी प्रधानमंत्री मोदी ने सही दिशा दिखाई है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel