ईरान से जुड़े वैश्विक तनाव के बीच भारत में लॉकडाउन लगाए जाने की अफवाहों पर केंद्र सरकार ने स्पष्ट जवाब दिया है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि लॉकडाउन को लेकर फैल रही खबरें पूरी तरह गलत और बेबुनियाद हैं।
उन्होंने साफ कहा कि सरकार के पास ऐसा कोई प्रस्ताव लंबित नहीं है। पुरी ने लोगों से अपील की कि इस तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांत, जिम्मेदार और एकजुट बने रहें।
The global situation remains in flux, and we are closely monitoring developments across energy, supply chains, and essential commodities on a real-time basis.
Under the leadership of Hon’ble PM @narendramodi Ji, all necessary steps are being taken to ensure uninterrupted…
— Hardeep Singh Puri (@HardeepSPuri) March 27, 2026
पुरी ने कहा कि वैश्विक स्थिति फिलहाल तनावपूर्ण और अनिश्चित है, लेकिन भारत सरकार पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने बताया कि ऊर्जा, सप्लाई चेन और आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पर रोजाना रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि देश में ईंधन, ऊर्जा और जरूरी सामानों की आपूर्ति बिना किसी रुकावट के जारी रहे।
पुरी ने अफवाह फैलाने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह की गैर-जिम्मेदाराना हरकतें लोगों में डर और पैनिक पैदा करती हैं, जो नुकसानदायक है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भारत हर चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel