1 अप्रैल 2026 से नए वित्त वर्ष (2026-27) की शुरुआत हुई और आम आदमी की जेब पर इसका असर तुरंत दिखने लगा। पश्चिम एशिया में युद्ध और ईरान-इजरायल तनाव की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का असर अब भारत में देखने को मिला है।
सरकारी तेल कंपनियों (IOC, BPCL, HPCL) ने 1 अप्रैल से कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में भारी बढ़ोतरी की है।
- 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर: ₹195–₹218 की बढ़ोतरी
- दिल्ली: ₹2078.50
- मुंबई: ₹2031
- कोलकाता: ₹2208
- चेन्नई: ₹2246.50
- 5 किलो वाला सिलेंडर: ₹51 की बढ़ोतरी
राहत घरेलू ग्राहकों के लिए
घर में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया। दिल्ली में यह अभी भी ₹913 पर स्थिर है।
LPG prices hiked: 19 kg commercial, 5 kg cylinders costlier across cities; ATF rates rise in metros
Read @ANI Story |https://t.co/iJ15TuUn7t#LPGPrice #Hike #LPGCylinder #CommercialCylinder #ATF pic.twitter.com/56vakxszEO
— ANI Digital (@ani_digital) April 1, 2026
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं हुआ। दिल्ली में:
- पेट्रोल: ₹94.72 प्रति लीटर
- डीजल: ₹87.62 प्रति लीटर
जहां एक तरफ होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा मालिकों के लिए खर्च बढ़ गया है, वहीं आम घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel