छत्तीसगढ़ के कोरबा में चल रहे बागेश्वर धाम सरकार के दिव्य दरबार में एक मुस्लिम परिवार ने सार्वजनिक मंच पर सनातन धर्म में वापसी की घोषणा की। इस दौरान परिवार को वैदिक मंत्रों के साथ विधिवत दीक्षा दी गई।
रिपोर्ट्स के अनुसार, बेमेतरा जिले के ग्राम कोदवा निवासी अनवर खान, उनकी पत्नी हसीना, और उनके दो बेटों ने मंच से सनातन धर्म अपनाया। अनवर खान पेशे से ढाबा चलाते हैं। दीक्षा के दौरान परिवार को तिलक लगाया गया, गंगाजल से शुद्धिकरण किया गया और भगवा पट्टिका पहनाई गई। इसके साथ ही पूरे परिवार का नया नामकरण भी किया गया।
बागेश्वर सरकार के मंच से मुस्लिम परिवार ने अपनाया सनातन धर्म, अनवर बने संतोष सिंह और पत्नी हसीना बनीं प्रिया सिंह… pic.twitter.com/gTnJF1NoaV
— Bageshwar Dham Sarkar (Official) (@bageshwardham) March 31, 2026
- अनवर खान → संतोष सिंह
- हसीना → प्रिया सिंह
- बड़े बेटे सैफ अली खान → संजय
- छोटे बेटे समद → संतोष
संतोष ने मंच से कहा कि यह फैसला पूरी तरह उनकी अपनी इच्छा से लिया गया, किसी तरह के दबाव में नहीं। उन्होंने बताया कि बचपन से ही उन्हें सनातन धर्म पसंद था और उनके कई मित्र इसी धर्म से जुड़े थे। इस परिवार ने अपने अनुभव और धार्मिक सीख के आधार पर यह निर्णय लिया।
कार्यक्रम के दौरान संतोष को बाबा बागेश्वर की ओर से बालाजी की तस्वीर और ‘सीताराम’ पुस्तक भेंट की गई। साथ ही पंडाल में मौजूद लोगों से अपील की गई कि वे इस परिवार का सहयोग करें।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel