प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड्स की आधिकारिक यात्रा के दौरान एम्स्टर्डम पहुंचने की जानकारी साझा की। इस दौरे को भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के बाद दोनों देशों के आर्थिक और रणनीतिक संबंधों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Landed in Amsterdam. This visit to the Netherlands comes at a time when the India-EU Free Trade Agreement has given a major impetus to trade and investment linkages. It offers an opportunity to deepen relations in areas like semiconductors, water, clean energy and more.
Will be… pic.twitter.com/ikN6Cea6XC
— Narendra Modi (@narendramodi) May 15, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब भारत-EU मुक्त व्यापार समझौते ने व्यापार और निवेश संबंधों को नई गति दी है। उन्होंने बताया कि यह दौरा सेमीकंडक्टर, जल प्रबंधन, स्वच्छ ऊर्जा और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगा।
डच नेतृत्व से मुलाकात
पीएम मोदी ने बताया कि वह नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके साथ ही वे राजा विलेम-अलेक्जेंडर और महारानी मैक्सिमा से भी मुलाकात करेंगे। उन्होंने 16 तारीख को एक भारतीय सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित करने की भी बात कही।
भारतीय समुदाय का भव्य स्वागत
प्रधानमंत्री ने नीदरलैंड्स में भारतीय प्रवासियों द्वारा किए गए भव्य स्वागत की सराहना की। इस कार्यक्रम में भारतीय शास्त्रीय नृत्यों जैसे कथक, ओडिसी, भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी और मोहिनीअट्टम की प्रस्तुतियां शामिल थीं। इसके अलावा गरबा नृत्य ने भी कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ा।
Yesterday’s welcome by the Indian diaspora in the Netherlands was remarkable. The welcome included a dance performance covering Kathak, Odissi, Bharatanatyam, Kuchipudi and Mohiniyattam. It also included a Garba performance. pic.twitter.com/WCGJTgwD3z
— Narendra Modi (@narendramodi) May 16, 2026
पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय के स्वागत को “अद्भुत” बताते हुए उसकी झलकियां भी साझा कीं।
Sharing some more glimpses from the welcome by the Indian community in the Netherlands. pic.twitter.com/Pbh47hZ7kX
— Narendra Modi (@narendramodi) May 16, 2026
सिक्किम राज्य स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री मोदी ने सिक्किम के लोगों को राज्य स्थापना दिवस की 50वीं वर्षगांठ पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सिक्किम का भारत के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है और केंद्र सरकार राज्य के विकास में लगातार सहयोग करती रहेगी।
उन्होंने यह भी याद किया कि हाल ही में उन्हें सिक्किम के लोगों के बीच जाकर 50वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने का अवसर मिला था, जिसे उन्होंने अपने लिए एक यादगार अनुभव बताया।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel