विदेश यात्रा पर अतिरिक्त टैक्स या सरचार्ज लगाने की खबरों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी तरह झूठा और भ्रामक बताया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर स्पष्ट किया कि सरकार का ऐसा कोई भी प्रस्ताव नहीं है और न ही भविष्य में इस तरह का कोई विचार किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसी अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है और सरकार की प्राथमिकता लोगों की जिंदगी को आसान बनाना और ‘ईज ऑफ लिविंग’ को बढ़ाना है। उनके इस बयान के बाद यह स्पष्ट हो गया कि विदेश यात्रा पर किसी भी प्रकार का नया टैक्स या सेस लगाने का कोई प्रस्ताव मौजूद नहीं है।
This is totally false.
Not an iota of truth in this.
There is no question of putting such restrictions on foreign travel.
We remain committed to improving ‘Ease of Doing Business’ and ‘Ease of Living’ for our people. https://t.co/9lxjbxz0nV
— Narendra Modi (@narendramodi) May 15, 2026
कैसे फैली अफवाह?
यह विवाद तब शुरू हुआ जब एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि केंद्र सरकार बढ़ती कच्चे तेल की कीमतों और वैश्विक आर्थिक दबाव को देखते हुए विदेश यात्रा पर अतिरिक्त टैक्स या सेस लगाने पर विचार कर रही है। यह रिपोर्ट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई, जिससे लोगों में भ्रम और चिंता फैल गई।
PM मोदी का कड़ा खंडन
मामला बढ़ने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद सामने आकर इसे पूरी तरह गलत बताया। उन्होंने कहा कि विदेश यात्रा पर किसी भी तरह का प्रतिबंध या अतिरिक्त टैक्स लगाने का कोई सवाल ही नहीं उठता।
प्रधानमंत्री के इस बयान के बाद संबंधित समाचार चैनल CNBC ने भी अपनी रिपोर्ट को वापस ले लिया और गलती स्वीकार करते हुए खेद प्रकट किया। चैनल ने भ्रामक खबर को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया।
सरकार ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि उसका फोकस पारदर्शिता, विकास और नागरिकों की सुविधा बढ़ाने पर है, न कि किसी प्रकार का अतिरिक्त बोझ डालने पर।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel