सोमवार 8 सितम्बर को भारतीय शेयर बाजार ने हफ्ते की मजबूत शुरुआत की। जीएसटी 2.0 रिफॉर्म्स से निवेशकों का सेंटिमेंट बेहतर हुआ और बाजार हरे निशान में खुला। सुबह 9:35 बजे तक सेंसेक्स 280 अंक या 0.35% बढ़कर 80,991 पर और निफ्टी 84 अंक या 0.34% की तेजी के साथ 24,825 पर था। ब्रॉडकैप इंडेक्स में भी मजबूती रही, जहां निफ्टी मिडकैप 100 में 0.77% और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.72% की बढ़त देखने को मिली।
अदाणी ग्रुप के शेयरों में जबरदस्त तेजी
आज के शुरुआती कारोबार में अदाणी ग्रुप के शेयरों में बढ़त ने बाजार को और मजबूती दी। अदाणी पावर 4.85% की छलांग के साथ ₹639.25 पर ट्रेड कर रहा था। अदाणी पोर्ट्स 1.15% बढ़कर ₹1,337, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशन 1.40% ऊपर ₹766.50 और एनडीटीवी 1.56% बढ़कर ₹142 पर था। वहीं एसीसी 1.04% की तेजी के साथ ₹1,848 और अंबुजा सीमेंट 0.35% ऊपर ₹568.70 पर कारोबार कर रहे थे।
सेक्टोरल परफॉर्मेंस
निफ्टी ऑटो 1.52% की बढ़त के साथ सबसे ज्यादा मजबूत रहा। इसके बाद निफ्टी मेटल और निफ्टी रियल्टी में तेजी देखने को मिली। निफ्टी पर टाटा स्टील 2.57% की बढ़त के साथ टॉप गेनर रहा। अन्य टॉप गेनर्स में टाटा मोटर्स, एनटीपीसी, हिंडाल्को और एसबीआई शामिल रहे। दूसरी ओर, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एशियन पेंट्स, डॉ. रेड्डीज लैब्स, टाइटन कंपनी और ट्रेंट टॉप लूजर्स रहे।
एशियाई बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में सोमवार को मिलाजुला रुख रहा। जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा के इस्तीफे के बाद जापानी शेयर बाजार में जोरदार तेजी आई। निक्केई 225 इंडेक्स 1.78% चढ़ा, जबकि टॉपिक्स इंडेक्स 1% ऊपर जाकर रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.16% और कोस्डैक 0.47% बढ़ा। वहीं हांगकांग के हैंगसेंग इंडेक्स फ्यूचर्स ने गिरावट का संकेत दिया।
वॉल स्ट्रीट का हाल
पिछले हफ्ते अमेरिकी बाजार दबाव में रहे। डॉउ जोंस 220 अंक यानी 0.48% गिरकर 45,400.86 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 20 अंक यानी 0.32% टूटकर 6,481.50 पर रहा। नैस्डैक भी 7 अंक यानी 0.03% गिरकर 21,700.39 पर बंद हुआ। हफ्ते के हिसाब से डॉउ जोंस 0.3% टूटा, जबकि एसएंडपी 0.3% और नैस्डैक 1.1% ऊपर रहे।
पिछला कारोबारी दिन
शुक्रवार 6 सितम्बर को भारतीय बाजार फ्लैट बंद हुए थे। प्रॉफिट बुकिंग, अमेरिकी टैरिफ चिंता और एफआईआई सेलिंग से बाजार दबाव में रहा। सेंसेक्स मामूली 7.25 अंक गिरकर 80,710.76 पर और निफ्टी 6.70 अंक बढ़कर 24,741 पर बंद हुआ था।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel