घरेलू शेयर बाजार ने सोमवार को मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार की शुरुआत की। बीएसई सेंसेक्स 67.62 अंकों यानी 0.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 81,274.79 अंकों पर खुला। इसी तरह, एनएसई निफ्टी 50 इंडेक्स ने भी 22.30 अंकों (0.09%) की बढ़त के साथ 24,916.55 अंकों पर कारोबार शुरू किया। पिछले सप्ताह बाजार में मजबूत रिकवरी देखने को मिली थी, जिसमें बीएसई सेंसेक्स 780.71 अंक (0.97%) और एनएसई निफ्टी 239.55 अंक (0.97%) की बढ़त के साथ बंद हुआ था।
आज सेंसेक्स की 30 में से 12 कंपनियों ने बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार की शुरुआत की, जबकि 17 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। एक कंपनी के शेयर में कोई बदलाव नहीं देखा गया। वहीं, निफ्टी 50 की 50 कंपनियों में से 25 के शेयरों ने बढ़त दर्ज की, 24 कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही और 1 कंपनी का शेयर स्थिर रहा। सेंसेक्स की कंपनियों में कोटक महिंद्रा बैंक का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा, जिसके शेयर 1.06 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले। इसके विपरीत, पावरग्रिड के शेयरों में सबसे ज्यादा 0.90 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर के शेयरों में आज तेजी का रुख देखने को मिला। सेंसेक्स में शामिल एक्सिस बैंक के शेयर 0.64 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.57 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.57 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.36 प्रतिशत, एसबीआई 0.32 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.21 प्रतिशत, एटरनल 0.11 प्रतिशत, ट्रेंट 0.09 प्रतिशत, इंफोसिस 0.09 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.03 प्रतिशत और अल्ट्राटेक सीमेंट 0.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले। वहीं, मारुति सुजुकी के शेयर आज बिना किसी बदलाव के खुले।
दूसरी ओर, ऑटो और एफएमसीजी स्टॉक्स में गिरावट का रुख देखने को मिला। सनफार्मा के शेयर 0.81 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.42 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.38 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.36 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.35 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.35 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.33 प्रतिशत, आईटीसी 0.33 प्रतिशत, टाइटन 0.30 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.25 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.24 प्रतिशत, एलएंडटी 0.18 प्रतिशत, बीईएल 0.16 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.09 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.09 प्रतिशत और टीसीएस के शेयर 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel