बिहार में आज विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने जा रहा है। चुनाव आयोग शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार की सभी 243 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेगा।
दिल्ली | भारत निर्वाचन आयोग आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आगामी बिहार विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेगा। pic.twitter.com/MoxCDYq6rt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 6, 2025
जानकारी के मुताबिक, इस बार चुनाव दो चरणों में कराए जा सकते हैं और पूरी चुनावी प्रक्रिया 15 नवंबर तक पूरी कर ली जाएगी, क्योंकि 22 नवंबर को बिहार विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल समाप्त हो रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त की टीम हाल ही में दो दिन के बिहार दौरे के बाद कल दिल्ली लौटी है। 4 अक्टूबर को चुनाव आयोग की टीम ने बिहार के मान्यता प्राप्त 12 राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की थी। इस दौरान जेडीयू ने राज्य में एक ही चरण में चुनाव कराने की मांग रखी थी।
बड़ी खबर 🚨
आज होगी बिहार विधानसभा चुनाव तारीखों की घोंसणा
शाम 4 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस pic.twitter.com/Q8ghsOSLPL
— Nehra Ji (@nehraji77) October 6, 2025
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel