छत्तीसगढ़ के जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू को धोखाधड़ी और जालसाजी के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज करते हुए उन्हें 22 जनवरी 2026 तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामला सहकारी बैंक और किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) से जुड़ा है, जिसमें विधायक पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए कुल 42.78 लाख रुपये की अवैध निकासी का आरोप है।
इस पूरे मामले की शुरुआत परसापाली गांव निवासी किसान राजकुमार शर्मा की शिकायत से हुई। शिकायत के अनुसार, वर्ष 2015 से 2020 के बीच जब बालेश्वर साहू बम्हनीडीह की जिला सेवा सहकारी समिति में प्रबंधक थे, तब उन्होंने किसान को 50 एकड़ जमीन के नाम पर किसान क्रेडिट कार्ड लोन लेने की सलाह दी। इसी दौरान भरोसा जीतकर पूरी बैंकिंग प्रक्रिया अपने नियंत्रण में ले ली गई।
जैजेपुर (छत्तीसगढ़) से कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
यह मामला किसान से KCC लोन के नाम पर लगभग ₹42.78 लाख की ठगी का है, जिसमें फर्जी दस्तावेजों और हस्ताक्षरों का इस्तेमाल किया गया।
कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर 22… pic.twitter.com/wSjMXbePRT
— One India News (@oneindianewscom) January 10, 2026
पुलिस जांच में सामने आया है कि शिकायतकर्ता का खाता चांपा स्थित एक निजी बैंक में खुलवाया गया, जहां से आरोपियों ने ब्लैंक चेक हासिल किए। इन चेकों के जरिए बड़ी रकम का लेन-देन किया गया। आरोप है कि लगभग 24 लाख रुपये सीधे विधायक और उनके परिजनों के खातों में ट्रांसफर कराए गए, जिसकी जानकारी पीड़ित किसान को नहीं दी गई।
जांच एजेंसियों के मुताबिक, फर्जीवाड़ा यहीं तक सीमित नहीं रहा। आरोप है कि शिकायतकर्ता, उसकी मां और पत्नी के फर्जी हस्ताक्षर और अंगूठा लगाकर अलग-अलग खातों से कुल 42.78 लाख रुपये की अवैध निकासी की गई। पुलिस इस पूरे मामले को सुनियोजित और संगठित धोखाधड़ी मान रही है। बैंक रिकॉर्ड, चेक, हस्ताक्षर और खातों की फॉरेंसिक जांच की जा रही है।
शिकायत के आधार पर चांपा थाने में विधायक के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी से जुड़ी कई गंभीर धाराओं में FIR दर्ज की गई थी। चार्जशीट दाखिल होने के बाद कोर्ट ने वारंट जारी किया और विधायक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है और जरूरत पड़ने पर अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी गहनता से जांच की जाएगी।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel