मिडिल ईस्ट में Israel और Iran के बीच जारी भीषण युद्ध और ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई की मौत की खबरों के बीच भारतीय क्रिकेटर Yuzvendra Chahal का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
चहल के इस पोस्ट ने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है और उन्हें लेकर यूजर्स के बीच तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
— Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal) March 2, 2026
क्या था चहल का पोस्ट?
लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक तस्वीर साझा की। तस्वीर में एक व्यक्ति की टी-शर्ट के पीछे लिखा था:
“उस देश को सपोर्ट करो जहाँ तुम रहते हो, या फिर उस देश में जाकर रहो जिसे तुम सपोर्ट करते हो।”
युद्ध के मौजूदा माहौल में इस संदेश को कई लोग भारत में रहकर दूसरे देशों के प्रति समर्थन जताने वालों पर टिप्पणी के रूप में देख रहे हैं।
सोशल मीडिया पर मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया
चहल के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है।
कुछ यूजर्स ने उनके बयान का समर्थन किया और इसे देशभक्ति से जोड़कर देखा।
वहीं, कई लोगों ने इसे अनावश्यक और संवेदनशील अंतरराष्ट्रीय हालात के बीच भड़काऊ टिप्पणी करार दिया।
ट्रेंडिंग हैशटैग्स के साथ यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है।
युद्ध का वैश्विक असर
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर दुनिया भर में देखा जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ऊर्जा बाजार और खेल जगत से जुड़े लोग भी इस मुद्दे पर अपनी राय जाहिर कर रहे हैं।
हालांकि, चहल ने अपने पोस्ट में सीधे तौर पर किसी देश का नाम नहीं लिया, लेकिन समय और संदर्भ को देखते हुए इसे मौजूदा युद्ध से जोड़कर देखा जा रहा है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel