आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत ने ऐतिहासिक बल्लेबाज़ी करते हुए इंग्लैंड के सामने 412 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा है। इस धमाकेदार प्रदर्शन के नायक रहे वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने रिकॉर्ड 175 रनों की तूफानी पारी खेलकर क्रिकेट इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया।
वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक शतक, 55 गेंदों में सेंचुरी
वैभव सूर्यवंशी ने महज 55 गेंदों में शतक जड़ दिया, जो अंडर-19 वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक है। उन्होंने 80 गेंदों में 15 चौके और 15 छक्कों की मदद से 175 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 218 रहा, जिसने इंग्लैंड के गेंदबाज़ों को पूरी तरह बेबस कर दिया। वैभव के क्रीज पर रहते भारत 10 रन प्रति ओवर से भी तेज़ गति से रन बना रहा था।
Suryavanshi goes berserk in U19 WC final, shatters record books with a sensational century
Read @ANI story | https://t.co/GTimwTUz4S#VaibhavSuryavanshi #U19WCfinal #TeamIndia #cricket #ICCU19WorldCup #INDvsENG pic.twitter.com/iDCYEE4LBd
— ANI Digital (@ani_digital) February 6, 2026
कप्तान आयुष म्हात्रे और अभिज्ञान का अहम योगदान
वैभव के अलावा कप्तान आयुष म्हात्रे ने 53 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि अभिज्ञान कुंडू ने 40 रन बनाकर टीम को मज़बूत स्थिति में पहुंचाया। टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत भले ही अच्छी नहीं रही, लेकिन वैभव के तूफान ने पूरा मैच पलट दिया।
पहले 25 ओवर में 250 रन, फिर धीमी पड़ी रफ्तार
भारत ने पहले 25 ओवर में ही 250 रन बना लिए थे और लग रहा था कि टीम 450 का आंकड़ा भी पार कर लेगी। हालांकि वैभव सूर्यवंशी के आउट होने के बाद रन गति पर ब्रेक लग गया। आखिरी 25 ओवरों में भारत ने 161 रन बनाए और 7 विकेट गंवाए, जिसके बावजूद स्कोर 400 के पार पहुंच गया।
U19 वर्ल्ड कप में भारत का नया रिकॉर्ड
भारत अंडर-19 वर्ल्ड कप के प्लेऑफ या फाइनल मुकाबले में 350 से अधिक रन बनाने वाली पहली टीम बन गई है। इससे पहले भी यह रिकॉर्ड भारत के नाम था, जब 2016 में फतुल्लाह में नामीबिया के खिलाफ टीम इंडिया ने 349/6 का स्कोर खड़ा किया था। वहीं फाइनल में इससे पहले सबसे बड़ा स्कोर 2024 में ऑस्ट्रेलिया का भारत के खिलाफ 253/7 था।
इंग्लैंड U19 की प्लेइंग XI
बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूरेस, बेन मेयस, थॉमस रेव (w/c), कालेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन, एलेक्स ग्रीन
भारत U19 की प्लेइंग XI
एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन
#WATCH पटना(बिहार): भारत बनाम इंग्लैंड ICC अंडर 19 विश्व कप 2026 फाइनल में वैभव के प्रदर्शन पर भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के कोच मनीष ओझा ने कहा, "उन्होंने जो आक्रामकता दिखाई है। फाइनल मैच में 15 छक्के, 15 चौके लगाए हैं। वह महान खिलाड़ियों की तरह खेला है। वैभव जब बल्लेबाजी… pic.twitter.com/eE8PZVgwXf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 6, 2026
भारत बनाम इंग्लैंड ICC अंडर 19 विश्व कप 2026 फाइनल में वैभव के प्रदर्शन पर भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के कोच मनीष ओझा ने कहा, “उन्होंने जो आक्रामकता दिखाई है। फाइनल मैच में 15 छक्के, 15 चौके लगाए हैं। वह महान खिलाड़ियों की तरह खेला है। वैभव जब बल्लेबाजी करता है तब सकारात्मक रवैया रखता है, गेंदबाजों पर हावी होने की कोशिश करता है।”
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel